जल्द आने वाला है 350 रुपये का सिक्का, ये होगी इसकी खासियत
अब हाल ही में वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की है जिसके तहत सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती पर सरकार 350 रुपए का स्मृति सिक्का जारी करेगी.
अभी तक आपने काफी कम दाम के सिक्के देखें होंगे. भारत में सबसे अधिक दाम का सिक्का 10 रुपए का है. लेकिन अब हाल ही में वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की है जिसके तहत सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती पर सरकार 350 रुपए का स्मृति सिक्का जारी करेगी. श्री गुरु गोविंद सिंह जी की 350वीं जयंती के अवसर पर RBI केंद्र सरकार की अनुमति से मिंट से 350 रुपए का सिक्का जारी करेगा.ऐसा दिखेगा सिक्का
> बता दें कि इस सिक्के का वजन 35 ग्राम का होगा.
> इस सिक्के में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा और 5-5 प्रतिशत निकल और जस्ता होगा.
> सिक्के के अभिमुख पर रुपए का चिह्न और अशोक स्तंभ के नीचे अंतरराष्ट्रीय नंबर में 350 अंकित होगा.
> सिक्के के पीछे की ओर बीच में 'तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की तस्वीर' होगी.
> सिक्के की दाईं-बाईं ब्राह्यपट्टी पर एक तरफ वर्ष 1666 और दूसरी तरफ 2016 लिखा होगा.


No comments