रूसः शॅापिंग मॉल में लगी भीषण आग, 37 की मौत, खिड़कियों से कूद कईयों ने बचाई जान - TWC News Reporter

Breaking News

रूसः शॅापिंग मॉल में लगी भीषण आग, 37 की मौत, खिड़कियों से कूद कईयों ने बचाई जान

मास्कोः साइबेरिया के केमरोवो शहर में रविवार को एक शॉपिंग मॉल में लगी आग के कारण कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई। रूसी समाचार एजेंसियों ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से आज इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसियों के मुताबिक आग के कारण मॉल में फंसे हुये 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस शॉपिंग मॉल में सिनेमाघर, रेस्तरां और कई दुकानें हैं
PunjabKesari
रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार मास्को से 3,600 किलोमीटर दूर केमरोवो शहर के‘विंटर चेरी मॉल’की चौथी मंजिल पर आग लग गयी जिसमें कम से कम 37 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में आग से बचने के लिए कुछ लोग मॉल की खिड़कियों से छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही मॉल से धुंऐ का गुब्बारा निकलते हुए भी दिखा।
PunjabKesari
आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस मॉल में चौथे माले पर सिनेमाहॉल और मनोरंजन की कई सुविधाएं मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि इसी कारण यहां लोगों की संख्या बहुत ज्यादा होती है। बता दें, ये मॉल साल 2013 में खुला गया था, इसमें कई तरह के खेल, सिनेमा, जू, चिल्ड्रन सेंटर जैसी कई सुविधाएं हैं।

No comments