BHU में शुरू हुआ स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2018, 344 छात्र ले रहे हैं हिस्सा
बनारस। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित इनडोर स्टेडियम में नॉन स्टॉप 36 घंटे का ग्रैंड फिनाले शुरु हो गया। कार्यक्रम स्मार्ट इंडिया हैकथान 2018 का उद्घाटन केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह मालवीय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।
युवाओं के हुनर को परखने के लिए बीएचयू सहित देश के 22 केंद्रों पर 30 मार्च की सुबह इस नॉन–स्टॉप ग्रैंड फिनाले का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को जल प्रबंधन के क्षेत्र में इस स्मार्ट तरीके से ऐप बनाने तथा अन्य तरीके निजात करने को एमएचआरडी की ओर से टास्क दिया गया है। सभी के पास 36 घंटे का समय रहेगा इस दौरान 500 मीटर की परिधि से कोई भी प्रतिभागी बाहर नहीं जा सकते। उनके लिए वहीं पर सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई है।
हर 2 घंटे पर निगरानी भी होती रहेगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम को एक लाख, 75 हज़ार और 50 हज़ार की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बीएचयू के कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर प्रोफ़ेसर कविता शाह विधायक रविंद्र जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित थें।

आयोजन दूसरी बार किया गया है इसके लिए बीएचयू को नोडल सेंटर बनाया गया है। यहां राजा विभूति नारायण सिंह इनडोर स्टेडियम में देश भर से 43 टीमों के 344 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस पहल के माध्यम से, सरकार विभाग सीधे हजारों तकनीकी छात्रों से जुड़ेंगे और उन्हें अपनी दक्षता में सुधार, राजस्व में कटौती और भ्रष्टाचार को सुधारने के लिए डिजिटल समाधान बनाने के लिए चुनौती देंगे।

No comments