BREAKING: पेपर लीक मामले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-एनसीआर में ताबड़तोड़ छापेमारी | - TWC News Reporter

Breaking News

BREAKING: पेपर लीक मामले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-एनसीआर में ताबड़तोड़ छापेमारी |

CBSE पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच दिल्ली- NCR में इस सिलसिले में छापेमारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 8 जगहों पर छापे मारे हैं और 8 लोगों की पहचान की है। ये सभी लोग पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर इलाके में रह रहे हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक में सख्त नाराजगी जताते हुए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर के बात की थी और उन्हें इस सिलसिले में सख्त कदम उठाने की अपील की थी।
आपको बता दें कि 10वीं की गणित और 12वीं की इकोनॉमिक्स के पर्चे लीक होने की खबरें आई थी। जिसके बाद CBSE ने बुधवार को इन दो विषयों की परीक्षा फिर से कराने की घोषणा की है। सीबीएसई की ओर से बताया गया है कि इन दोनों विषयों की परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान एक हफ्ते के भीतर कर दिया जाएगा। परीक्षा की तारीखों की जानकारी बोर्ड वेबसाइट पर जारी करेगा।

No comments