राहुल गांधी के दलित समर्थन पर वाराणसी में मनोज तिवारी का पलटवार, बोले 70 साल तक कहां थी कांग्रेस
बनारस। पूरा देश सोमवार को दलित आन्दोलन की आग में झुलस रहा है। ऐसे में
वाराणसी पहुंचे मनोज तिवारी मृदुल ने बताया कि अब से कुछ देर पहले केंद्र
सरकार ने फैसला किया है कि वो इस बिल को यथावत रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट
से अपील करेगी।
इसके अलावा भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ,मनोज तिवारी ने राहुल गांधी के दलित समर्थन के जवाब में कहा कि यदि 70 सालों में कांग्रेस को दलितों का ख्याल आया होता तो दलित ऐसी स्थिति में न पहुंचते। वहीं बसपा सुप्रीमो के बयान पर कहा कि उन्हें चिंता करने की ज़रुरत नहीं है भाजपा सबके हितों की रक्षा करने के लिए तत्पर है।
दलित समुदाय न करे चिंता
वाराणसी के शीतला घाट पर माता शीतला के दरबार में अपनी भावांजलि पेश करने पहुंचे भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने देश भर में उग्र दलित समुदायों के लिए राहत की खबर दी। टीम livevns से लाल बहादुर शास्त्री अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कहा कि मै सभी दलित समुदाय के लोगों को सूचना देना चाहता हूं कि उनको या उनके शुभचिन्तकों को चिंता करने की ज़रुरत नहीं है।
केंद्र की भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट जा रही है। हम वहां कोर्ट में इस एक्ट को यथावत रखने की अपील करने जा रहे हैं इसलिए किसी को चिंता करने की ज़रुरत नहीं है। कोई भी हमारे दलित भाइयों के अधिकारों का हनन नहीं कर सकता है।
70 साल से कहां थी कांग्रेस
मनोज तिवारी ने राहुल गांधी के दलित समर्थन के ट्विट पर कहा कि राहुल गांधी यदि दलित समाज के समर्थन में होते तो आज 70 साल में उस समाज की मनोकामनाएं और आकांक्षाएं जस की तस और खराब से खराब नहीं होती। उन्हें यह चिंता है कि जो 60 में उन्होंने देश को दिया है उससे देश आगे चल रहा है
अरविन्द केजरीवाल झूठे थे, झूठे हैं और झूठे रहेंगे
अरविन्द केजरीवाल के अरुण जेटली से माफ़ी मांगने पर कहा कि अब इसका कोई मतलब नहीं है यह सब जनता है। केजरीवाल जी खुद ही कहते हैं कि वो झूठे थे झूठे हैं और झूठे रहेंगे। वहीं हनुमान जी के मंदिर में उसी हाथ से चप्पल उतारकर केजरीवाल द्वारा भगवान की मूर्ती पर मला चढाने पर बोले की जिसे सनातन धर्म का ‘स’ नहीं मालूम उसे क्यों सनातन धर्म सिखा रहे हैं।
बहन जी न करें चिंता
बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान कि भाजपा हमें गुमराह करने पर तुली है पर सपा और बसपा का गठबंधन हो सकेगा पर मनोज तिवारी ने कहा कि बहन जी को बिलकुल चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। भारतीय जनता पार्टी समाज के हितों की रक्षा करने के लिए कटिबद्ध है।

No comments