बड़ागाँव क्षेत्र के कई गांवो में पशुओं में फैली बीमारी से पशुपालको में चिंता
वाराणसी (ब्यूरो) – बड़ागाँव विकास खंड क्षेत्र के
बचौरा व बरजी,खरगपुर, रतनपुर,देवचन्दपुर, गांगकला,करमपुर गांव में पशुओं
में फैली बीमारी से पशुपालको में भय ब्याप्त हो गया है। इस बाबत
पशुचिकित्सा अधिकारी ने इसे सामान्य बीमारी बताते हुए मौसम का प्रभाव
बताया।पशुओं में फैली संक्रामक बीमारी से बचौरा और बरजी मे पशुपालको के
दर्ज़नो पशु इस समय रहस्मय बीमारी से परेशान है। पशु पालक जितेंद सिंह ने
बताया कि अचानक पशुओ के गोबर के साथ खून आ रहा है।और एक दो दिन में ही पशु
दूध छोड़ने के साथ मरणासन्न स्थिति में पहुच जा रहे हैं।
वही इस बाबत पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय प्रताप सिंह ने बताया कि यह कोई संक्रामक बीमारी नही है। मौसम के तापमान में काफी उतार चढ़ाव के कारण पशु बीमार हैं। इन्हें दोपहर में धूप से बचा कर बीमारी से बचाया जा सकता है। उन्होंने मंगलवार को गांव में स्वय जाकर पशुओं को देखने के साथ पशुपालको को जागरूक करने की बात कही।

No comments