समाज की आधी आबादी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए csc-spv के द्वारा *स्त्री स्वाभिमान* कार्यक्रम में सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। - TWC News Reporter

Breaking News

समाज की आधी आबादी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए csc-spv के द्वारा *स्त्री स्वाभिमान* कार्यक्रम में सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया।

समाज की आधी आबादी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए csc-spv के द्वारा *स्त्री स्वाभिमान* कार्यक्रम में सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया।
परिवार के स्वास्थ्य के लिए 24 घंटे सचेत रहने वाली महिला अपनी स्वास्थ्य के लिए हमेशा लापरवाह रही है । इसी समाज की आधी आबादी को जागरूक करने के लिए  csc -spv के द्वारा *स्त्री स्वाभिमान*  कार्यक्रम * ग्राम्यांचल महिला विद्यापीठ , मंगारी वाराणसी में किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  csc-e -governance के राज्य प्रमुख , श्री अतुलित राय ,  csc स्त्री स्वाभिमान के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री गौरव कुमार चौधरी ,SDM पिंडरा नागेंद्र नाथ यादव, dio श्री प्रशन्न पांडेय , राजकीय हॉस्पिटल कपिल चौरा गयक्नॉलॉजिस्ट Dr.  मधुलिका  पांडेय , SIDBI बैंक से   CGM प्रकाश कुमार और अनूप बरला , ग्राम्यांचल महिला विद्यापीठ की प्रिंसिपल dr. इंद्रा सिंह रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए csc के राज्य प्रमुख श्री अतुलित राय ने csc के परिचय  देते हुए कहा कि csc e गवर्नेन्स के अलावा समाज को जागरूक करने के लिए विभिन प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है , इसी क्रम  में csc के द्वारा एक सेनेटरी नैपकिन मैनुफेक्चरिंग यूनिट  मशीन पिंडरा में लगाई गई है, जो की बहुत ही काम मात्रा में लोगो को सैनेटरी नैपकिन का वितरण कराया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गयक्नॉलॉजिस्ट मिसेज पांडेय ने कहा कि माहवारी वह नेचुरल प्रक्रिया है जो किसी भी बालिका को एक स्त्री के रूप में परिवर्तित करती है, इन 5 दिनों में सफाई का महत्वपूर्ण ध्यान रखना चाहिए और बिना डॉक्टर के परामर्श के कोई भी मेडिसिन नही लेनी चाहिए
संबोधित करते हुए sidbi सीनियर मैनेजर प्रकाश कुमार जी ने कहा  कि आज की बालिकाओं में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है , और इस प्रकार के प्रयास समाज मे चली आ रही रूढ़िवादिता को खत्म करने में महत्वपूर्ण प्रयास है। सैनेटरी नैपकिन का प्रयोग को लेकर हिचक खत्म हुई है। कार्यक्रम में 600 लड़कियो को सेनेटरी नेपकिन का वितरण SDM पिंडरा  श्री यादव के द्वारा हुआ। कार्यक्रम का संचालन नमिता द्विवेदी , कार्यक्रम  अन्य महत्वपूर्ण उपस्थिति  सीनियर मैनेजर  अवनीश सिंह , सिद्धार्थ सिंह, गौरव चौधरी,अभषेक राजपूत csc ब्लॉक हैड पिंडरा, अंकित, पीयूष श्रीवास्तव, उमेश राय, प्रेम नारायण , अजय दुबे, अतुल रावत, विकाश सिंह, TWC  न्यूज रिपोर्टर जयप्रकाश,नवयुवक दल युवा विकास मंच उ.प्र. के अध्यक्ष शुभम जायसवाल, शौरभ, हर्ष प्रमुख रुप से रहे।

No comments