पंडित को दक्षिणा नहीं देने पर लड़की वालों ने दूल्हे समेत पूरे बारात को भेज दिया थाने - TWC News Reporter

Breaking News

पंडित को दक्षिणा नहीं देने पर लड़की वालों ने दूल्हे समेत पूरे बारात को भेज दिया थाने

pundit did paid dakshina, then along groom  whole procession   sent to the police station
मेरठ: पंडित को दक्षिणा न देने को लेकर शादी का एक अजीबो-गरीब विवाद सामने आया है. दरअसल मेरठ के थाना टीपीनगर क्षेत्र के ईहा पैलेस की एक शादी में मामला इस कदर बढ़ गया कि बाद में दुल्हन ने शादी करने से ही इंकार कर दिया. देखते ही देखते वधु पक्ष के लोगों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया.

बता दें कि पहले विवाह मंडप में ही दक्षिणा के लिए समझौता चलता रहा लेकिन जब बात नहीं बनी तो लड़की वालों ने पूरी बारात को थाने भिजवा दिया. हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया.

मामला मेरठ के थाना टीपीनगर क्षेत्र के ईहा पैलेस का हैं. जहां पूरी रीति रिवाज के साथ पिंकी और मनीष की शादी हो रही थी, मगर फेरे लेने के दौरना पंडित की दक्षिणा को लेकर दोनों पक्षों में बहस छिड़ गई. एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया. जिसके बाद पिंकी के परिजनों ने हाथापाई करने का आरोप लगाते हुए शादी से इंकार कर दिया.

दुल्हन शादी न करने पर अड़ गई और उसके परिजनों ने शादी में खर्च हुई रकम की मांग को लेकर हंगामा कर दिया. जिसके बाद जब लड़के पक्ष के लोग खर्च देने को तैयार नहीं हुए तो दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए पूरी बारात को थाने भिजवा दिया. काफी हंगामे के बाद दोनों पक्षो में समझौता हो गया मगर बिना शादी के गई बारात वापिस हो गई.

वहीं एसपी सिटी का कहना है कि काफी देर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और ऐसे में कोई अग्रिम कार्रवाई पुलिस की तरफ से नहीं की जाएगी.

No comments