चाहे जितने बेईमान एक हो जाएं ईमानदार ही जीतेगा : मनोज तिवारी - TWC News Reporter

Breaking News

चाहे जितने बेईमान एक हो जाएं ईमानदार ही जीतेगा : मनोज तिवारी

वाराणसी (बाबतपुर) न्यूज़ : कांग्रेस के साथ ही सभी विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन को लेकर नई दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि चाहे जितने बेईमान एक हो जाएं मगर ईमानदार ही जीतेगा। मनोज तिवारी सोमवार की देर शाम वाराणसी स्थित एलबीएस इंटरनेशनल एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचे थे।
महंगाई पर रखा सरकार का पक्ष
पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार द्वारा पेट्रोल और डीजल का मूल्य घटता बढ़ता रहता है। यह हाल कांग्रेस के समय में भी था जबकि अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल डीजल का मूल्य अधिक होने के चलते रेट बढ़ा हुआ है। जिसे काबू में करने के लिए सरकार द्वारा गन्ने से एथेनाल बनाने पर काम किया जा रहा है जो 2 साल में पूरा हो जाएगा। एथेनाल डीजल पेट्रोल की तरह ही काम करेगा और उसका मूल्य डीजल पेट्रोल से 20 रुपए कम रहेगा। सबसे बड़ी खुशी यह है की उसका निर्माण अपने देश में ही हो सकेगा। जिस तरह सरकार ने चीनी और दाल के दाम को कम कर दिया है उसी तरह एथेनाल निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाने के बाद डीजल पेट्रोल के दाम भी काबू में कर लिए जाएंगे।
भारत बंद पर विपक्षी दलों को घेरा
कांग्रेस द्वारा भारत बंद किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भारत बंद नहीं था यह कांग्रेस बंद था। सभी विपक्षी पार्टियों को पता है कि यह लोग अकेले मोदी को हरा नहीं सकते इसलिए सब लोग मिलकर षड्यंत्र कर रहे हैं। बेईमान चाहे जितने भी एक हो जाएं लेकिन ईमानदार जीतेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल के झूठ पर भरोसा कर दिल्ली के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं अब ऐसा नहीं होने पाएगा।

TWC News Reporter :  
रिपोर्ट : जे.पी. बब्बू 

No comments