इन तस्वीरों में देखें भारत बंद के दौरान पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में कैसा रहा माहौल
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा ईंधन के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि
को लेकर सोमवार को बुलाए गए भारत बंद का असर पीएम मोदी के ससंदीय क्षेत्र
में भी नजर आया। लगातार बढ़ती मंहगाई पर मोदी सरकार को घेरने के लिए
कांग्रेस की तरफ से बुलाये गए भारत बंद के तहत आज पीएम मोदी के संसदीय
क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन निकाला और केंद्र सरकार पर
कई हमले किए। भारत बंद का ग्रामीण क्षेत्र में असर न के बराबर है वहीं शहरी
क्षेत्रों में कई जगहों पर बंदी का असर नजर आ रहा है।
कांग्रेस पार्टी ने लहुराबीर आजद पार्क से एक जुलूस निकला। इस जुलूस की अगुवाई कर रही थी कांग्रेस की राष्ट्रिय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी। उन्होंने वाराणसी के लोगों का इस भारत बंद का समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इससे साबित होता है कि यहां की जनता अपने संसद से त्रस्त है क्योंकि वह खुद नशे में मस्त है। भारत बंद के आह्वाहन पर शहर में सभी पार्टियों ने जगह जगह से जुलूस निकालकर विनम्रता पूर्वक लोगों से इस बंद का समर्थन करने की अपील की।
कांग्रेस ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में सोमवार को भारत बंद का आहृवान किया है। इस दौरान वाराणसी और आसपास के अंचल सहित सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, चंदौली, मऊ, आजमगढ़, मीरजापुर, भदोही, जौनपुर में भारत बंद का असर नजर आया। सुबह से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता वाराणसी सहित आसपास के जिलों में दुकानें बंद कराते नजर आए। सभी जगहों पर अलग-अलग तरह से प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
इसी क्रम में महानगर कांग्रेस ने एक विशाल जुलूस लहुराबीर आजाद पार्क से निकला। इस जुलूस में आगे आगे चल रही कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने लोगों से हाथ जोड़कर विनम्रता से अपील कर दुकाने बंद कराई। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ये भारत बंद और विरोध उन सभी चीजों के लिए है जिसके लिए पिछले साढ़े चार साल से आम जनता सरकार से जवाबदेही मांग रही है।
भ्रष्टाचार का मुद्दा हो राफेल सौदा का मुद्दा हो बढ़ती हुई महंगाई हो। जिस तरीके से डीज़ल और पेट्रोल के दाम आये दिन बढ़ते जा रहे हैं। उसका फायदा सरकार देश की जनता को ना देकर खुद ले रही है। 11 हज़ार करोड़ मुनाफ़ा कमाने का काम देश की जनता से छल हुआ है ये सभी जो जनता के साथ विश्वासघात हुआ है उसके लिए आज हमने मोर्चा संभाला है।
आज हमने पूरे देश में भारत बंद का आह्वाहन किया है। हमने सभी से इसमें अपना सहयोग देने की क्योंकि महंगाई सभी के जेब पर भारी पड़ती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बनारस की जनता ने हमारा समर्थन किया है उससे यह साबित होता है कि यहाँ की जनता अपने सांसद से त्रस्त है क्योंकि वो खुद नशे में मस्त है।
वहीं मैदागिन, लोहटिया पर सपा के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में जमकर नारे लगाए। साथ ही महंगाई की गिरफ्त में जकड़ी हुई जनता का दर्द बयां किया।शहर में जगह-जगह विरोध के साथ ही सपा के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी जिला मुख्यालय पहुंचा और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।
कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों को फूल भेंटकर दुकान बंद करने का आग्रह किया। हाथों में फूल लिए कार्यकर्ता शहर में जगह जगह नजर आए। महंगाई का विरोध अलग अंदाज से जता रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा का कहना है कि किसी दुकान को जबरन नहीं बंद कराया जा रहा है। सिर्फ अपील बंद करने के लिए किया गया।
व्यापक स्तर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए एसएसपी वाराणसी आनंद कुलकर्णी ने पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा है।
वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल से जुलूस निकालकर दुकानों को बंद कराया। भारत बंद के दौरान वाराणसी में ज्यादातर पेट्रोल पंप खुले रहे।

No comments