*काशी के सियासत में चमक बिखेर रहा युवा नेता प्रभात सिंह मिन्टू, जनता की समस्याओं के प्रति रहते हैं संवेदनशील*
*काशी के सियासत में चमक बिखेर रहा युवा नेता प्रभात सिंह मिन्टू, जनता की समस्याओं के प्रति रहते हैं संवेदनशील* वाराणसी : पिण्डरा विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ अवधेश सिंह के पुत्र व आशा महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रभात सिंह मिन्टू शुरू से ही क्षेत्र में जनता के बीच रहते हैं। आपको बता दें कि प्रभात सिंह मिन्टू एक ऐसा चेहरा है जो सियासत में खुद को स्थापित कर चुका है। चार बार के विधायक रहे बाहुबली के सियासत में दखल दी थी। और अपने पिता डॉ अवधेश सिंह को पिंडरा से चुनाव जिताया। हालांकि सियासत में उभरे हुए इस चेहरे को अभी ज्यादा दिन नही हुए हैं। बावजूद इसके यह चेहरा सियासत पटल पर लगातार तेजी से अपनी चमक बिखेर रहा है। प्रभात सिंह मिंटू का एक अलग प्रकार का तेवर, गंभीर मुद्रा, जन समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता लिए हुए यह चेहरा विशेष रूप से युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। क्षेत्र में जातें ही सारे युवा मिंटू सिंह को हाथों हाथों लेते हैं। यही कारण है कि समर्थकों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर समर्थक बढेगें तो जाहिर सी बात है लोकप्रियता में भी इजाफा होगा। संवाददाता से एक खास मुलाकात में भाजपा नेता प्रभात सिंह मिंटू मिले और पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की हार पर कहा कि लोकतांत्र है उतार-चढ़ाव लगा रहता है। भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने देश में स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं पहले गांव गिराव में स्वास्थ्य केंद्र नहीं रहता था। अब ऐसा नहीं है अब हर गांव में स्वास्थ्य केंद्र है। जहां हर धर्म हर जाति के लोग जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नये राष्ट्र का विकास कर रहे हैं। वह जाति विशेष की बात ना करतें हुए हर भारतवासियों के बारें में सोचते है। चाहे वह हिन्दु, मुस्लिम, सिख हो या इशाई। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जितनी भी योजना बनाई गई है वह सभी भारतवासियों के लिए बनाई गई है। सभी वर्ग को इसका लाभ मिल रहा है और आने वाले दिनों में मिलेगा भी। आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है। यही सब विचार को लेकर एक बार फिर से आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। श्री मिंटू ने आगे कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए केन्द्र सरकार रेलवे, डाकखाने, पुलिस, पीएससी, सीमा सुरक्षा, रक्षा विभाग, जितनी भी भर्ती कांग्रेस की सरकार में रुकी थी उसको मोदी जी ने खुलवाया और बेरोजगार युवकों को रोजगार दिया। आगे उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिनके भी हाथ में हुनर है उनको और हुनर सिखाया जाएगा। और इस योजना के तहत उनको रोजगार भी दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवार को पांच लाख का फ्री इलाज कराया जा रहा है और इस योजना में बेरोजगार युवकों को रोजगार भी दिया जा रहा है साथ ही नए हॉस्पिटलों का विस्तार भी किया जा रहा है। शिक्षा के सवाल पर बात करें हुए श्री मिंटू ने बताया कि मोदी जी के सपनों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा लगातार काम कर रहे हैं। सपा सरकार में शिक्षा का स्तर गिर चुका था नकल के भरोसे बच्चें पास हो रहे थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है अब बच्चे हो या अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं बायोमैट्रिक से उनकी हाजिरी ली जाति है। अब सही ढंग से पढ़ाई लिखाई होती, कैमरे के निगरानी में उनका परीक्षा होता है। ये सब होने के बाद से अब अच्छे रिजल्ट आते हैं। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को अब टेबल ब्रेंच पर बैठाया जा रहा है। उनको फ्री ड्रेस, फ्री खाना, अच्छी व्यवस्था दी जा रही है। अब सरकारी स्कूल में भी कंप्यूटर लग रहा है। स्मार्ट क्लासेस बन रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजना के तहत पिण्डरा विधानसभा में हम लोग अधिकारीयों के सहयोग से सभी विद्यालयों को मॉडल पाठशाला बनवाने के लिए विचार किये है जल्द ही बनेगा। क्षेत्र के युवाओं के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट में सैकड़ों रोजगार के अवसर दिया गया है लगभग सारे युवाओं का इंटरव्यू हो गया है। अब चयन करके जल्द से जल्द रोजगार दिया जायेगा।

No comments