आर्थिक गणना का ग्राम पंचायत में हुआ निरीक्षण - TWC News Reporter

Breaking News

आर्थिक गणना का ग्राम पंचायत में हुआ निरीक्षण

कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से होने वाली आर्थिक गणना का निरीक्षण चिरईगांव विकास खंड के ग्राम पंचायत दीनापुर, सिवों, समेत अन्य ग्राम पंचायत में आर0 एन 0 सिंह एस एस ओ0, व बनवारी सिंह असि0 डायरेक्टर सांख्यिकी विभाग द्वारा निरीक्षण किया गया,
जिसमे प्रगणकों द्वारा किये गये सर्वे की जांच की गई साथ ही पर्यवेक्षक विनय गुप्ता द्वारा कार्य का रिपोर्ट भी लिया गया,
ग्राम पंचायत की सीमा के चारो तरफ पैदल चल कर घरों के लोगो से पूछ कर कार्य का निरीक्षण आदि किया गया।
दीनापुर के कुल 1097 घरों का सर्वे 7 जनवरी से 11 जनवरी के मध्य किया गया है।
कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक बृजेश सिंह व प्रेम नारायण सिंह भी मौके पर उपस्थित होकर किए गए कार्यों की समीक्षा आदि किए

No comments