यूपी एटीएस ने लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार
नई दिल्ली ( 26 मार्च ): उत्तर
प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तान के लाहौर से संचालित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा
के टेरर फंडिंग के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गोरखपुर, प्रतापगढ़,
लखनऊ और रीवा से टेरर फंडिंग नेटवर्क के करीब 10 लोग गिरफ्तार किया गया
है।
यह उस रैकेट का खुलासा है
जिसमें आतंकियों तक पैसा मुहैया कराने का एक चेन बनाया गया था जो
पाकिस्तान से संचालित हो रहा था। एटीएस सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के
लाहौर में बैठा लश्कर-ए-तैयबा एक नामी आतंकी इस मॉड्यूल को सालों से चला
रहा था।लाहौर में बैठा लश्कर-ए-तैयबा का हैंडलर भारत में मौजूद गिरफ्तार लोगों को अकाउंट खुलवा कर उसमें पैसे डालता था और फिर पाकिस्तान से आया पैसा आतंकियों तक पहुंचाया जाता था। यूपी एटीएस के मुताबिक यह सभी स्थानीय लोग थे, जो अपने अपने इलाकों में टेरर फंडिंग के नेटवर्क से जुड़े हुए थे।
ये हुए गिरफ्तार
प्रतापगढ़ रानीगंज के संजय सरोज (31), नीरज मिश्र (25), लखनऊ गांधी ग्राम के साहिल मसीह (27), मध्य प्रदेश रीवा से शंकर सिंह, गोपालगंज बिहार के मुकेश प्रसाद (24), पडरौना कुशीनगर के मुशर्रफ अंसारी (23), आजमगढ़ के सुशील राय उर्फ अंकुर राय (25), गोरखपुर से दयानंद यादव (28), अरशद नईम (35) और नसीम अहमद (40)।


No comments