बनारस। कर्ज के बोझ से दबे होने से हताश होकर बीते दिनों आत्महत्या करने
वाले किसान रामबहादुर पटेल को लेकर राजनीतिक तलवारें खिंचने लगी हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अजय राय ने स्व. रामबहादुर पटेल
के घर जाकर जहां अपनी शोक संवेदना प्रगट की है। वहीं मीडिया से बात करते
हुए अजय राय ने प्रधानमंत्री के क्षेत्र में किसान दवारा आत्महत्या किये
जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अजय राय ने मांग है कि पीड़ित परिवार को पच्चीस लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल प्रधानमंत्री राहत कोष से दिया जाय। रामबहादुर पटेल के परिजनों को ढांढस बंधाते कांग्रेसी नेता
पूर्व
विधायक अजय राय ने गुरुवार को कांग्रेसजनों संग सेवापुरी विधानसभा के
अंतर्गत अदमापुर गांव पहुंचकर किसान आत्महत्या की वजह समझी। पीड़ित परिवार
को ढांढ़स बंधाते हुए उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा घटना का अब तक कोई
संज्ञान न लेने पर आश्चर्य व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारी
से अदमापुर से ही टेलीफोन परर बात की। इस पर उप जिलाधिकारी ईशा दुहान ने
कहाकि घटना की जांच के लिए एक प्रशासनिक दल शनिवार को अदमापुर जायेगा। गांव
में पीड़ित परिवार ने अजय राय को आत्महत्या की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि
साहूकारों से खेती व परिवार के लिए लिया कर्ज न उतार पाने व आनाज का उचित
मूल्य न मिलने के कारण परेशान होकर किसान रामबहादुर ने आत्महत्या की है। अजय
राय के साथ थे पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, शैलेन्द्र सिंह,
देवेन्द्र सिंह, हरीश मिश्रा, रामश्रृंगार पटेल, अभय तिवारी, राजकुमार
सोनकर, अजय सिंह गुड्डू, संजय सिंह डाक्टर, अमित पाठक, अशोक सिंह, अखिलेश
मिश्रा, जोखन सिंह, रंजीत सेठ आदि मौजूद रहे।
रामबहादुर के परिवार को 25 लाख की सहायता दे मोदी सरकार : अजय राय
Reviewed by J.P. BABBU
on
March 30, 2018
Rating: 5
No comments