सगुनहां क्षेत्र की सड़के हुई गढ्ढे में तब्दील – राहगिरो को हो रही परेशानी
सगुनहां क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड से होते हुए बाबतपुर के एक गाँव को जोड़ने वाली लगभग 500 मीटर सड़क इतनी बुरी तरह टूट
गई है कि गड्ढे में सड़क है कि सड़क में गड्ढा समझना मुश्किल है । दो दशक
पूर्व बनी इस प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना का दुर्भाग्य यह है कि कभी भी इस सड़क की मरम्मत ही नहीं
करायी गयी है । जिससे क्रमशःटूटती यह सड़क अब गड्ढे में तब्दील हो गई है
। उल्लेखनीय है कि मार्च 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर
सर्वप्रथम सूबे की सभी सडकों को गड्ढा मुक्त करने का फरमान जारी हुआ था।पर
वाह रे सरकारी मशीनरी एक वर्ष बीतने के बाद भी गड्ढा मुक्त होने के बजाय सगुनहां इलाके की यह सडक गड्ढे में तब्दील है।जिसका कोई पुरूसाहाल नहीं है ।सगुनहां गाँव के सभी किसान भाई और ग्राम प्रधान इस मामले की जांच कराकर टूटी सड़क की मरम्मत
कराने की मांग की है।




No comments