महिलाओं को अत्याचार, शोषण के खिलाफ आवाज उठाने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उनका मौन, अत्याचार को एक तरह की स्वीकृति प्रदान करता है: #UPCM श्री #YogiAdityanath - TWC News Reporter

Breaking News

महिलाओं को अत्याचार, शोषण के खिलाफ आवाज उठाने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उनका मौन, अत्याचार को एक तरह की स्वीकृति प्रदान करता है: #UPCM श्री #YogiAdityanath

महिलाओं को अत्याचार, शोषण के खिलाफ आवाज उठाने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उनका मौन, अत्याचार को एक तरह की स्वीकृति प्रदान करता है: श्री
 महिलाओं को अन्याय और शोषण बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। उन्हें इसके विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए। राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए गये हैं।
भारत में आदिकाल से स्त्रियां विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका में रही हैं। वर्तमान समय में भी महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपने कार्यों से महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं।
समाज में व्याप्त संकीर्ण मानसिकता समाप्त करने तथा बालिकाओं को समान अवसर मुहैया कराने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री जी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान संचालित किया। इस अभियान का व्यापक प्रभाव हुआ है।
 

No comments