जब वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचे रेलवे बोर्ड के सीनियर अफसर - TWC News Reporter

Breaking News

जब वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचे रेलवे बोर्ड के सीनियर अफसर

बनारस। रेलवे बोर्ड के सदस्य इंजीनियरिंग एम के गुप्ता ने मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी सिटी रेलवे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एल एम झा, प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर पी डी शर्मा ,मंडल रेल प्रबंधक एस के झा एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय अजय वार्ष्णेय समेत पूर्वोत्तर रेलवे एवं निर्माण संगठन के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

सदस्य इंजीनियरिंग एम के गुप्ता ने वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वाराणसी सिटी स्टेशन पर यात्री सुख सुविधाओं के कार्यों जैसे प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 के हाई लेवल बनाने,लाइन संख्या 3 में वाशेबल एप्रन बनने ,कोचों में पानी भरने की सुविधा मिलने,नए स्टेशन मास्टर भवन के निर्माण और प्रतीक्षालय एवं बुकिंग ऑफिस में सुधार होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके साथ ही उन्होंने शेष बचे कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने 550 मीटर लम्बे प्लेटफार्म संख्या 1 के उच्चीकरण नवीनीकरण के साथ वाशेबल एप्रेन का निर्माण कार्य, अतिरिक्त पैदल उपरिगामी पल के निर्माण कार्य, सीक एवं स्टेबलिंग लाइन के निर्माण कार्य, अतिरिक्त आईलैंड प्लेटफार्म के निर्माण एवं सभी प्लेटफार्मों पर गाड़ियों में पानी भरने की सुविधा हेतु चल रहे निर्माण कार्यों का निरिक्षण किया। उन्होंने वाराणसी सिटी स्टेशन के यार्ड डाईग्राम का भी गहन अध्ययन किया और सभी कार्यों को मानक के अनुरूप पूरी गुणवत्ता के साथ टारगेट टाइम में पूरा करने का निर्देश दिया।
सदस्य इंजीनियरिंग एम के गुप्ता ने निरिक्षण के बाद कहा कि यात्रियों की आवाजाही और ट्रेनों के परिचालन के दौरान विकास कार्यों की गति पर असर पड़ रहा है किन्तु यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है अतः कार्यों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न करें पूरी सतर्कता के साथ कार्य करावें।
इसके पूर्व सदस्य इंजीनियरिंग एम के गुप्ता ने वाराणसी कैंट स्टेशन का भी निरीक्षण किया।


No comments