वाराणसी के होटल में बिजनेस मीटिंग के बहाने युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म, FIR दर्ज - TWC News Reporter

Breaking News

वाराणसी के होटल में बिजनेस मीटिंग के बहाने युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म, FIR दर्ज

बनारस। धर्म नगरी काशी में अधर्म हो गया। यहां एक युवती ने पांच लोगों के खिलाफ कैंट थाने में सामूहिक दुष्‍कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस रजिस्‍टर करते हुए अभियुक्‍तों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।


शहर के नामी होटल में हुई शर्मनाक घटना
पीड़िता वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक निजी एयरलाइंस में कस्टमर सर्विस एजेंट के रूप में कार्यरत है। आरोप है कि युवती के साथ शहर के एक नामी होटल में एयरपोर्ट पर ड्यूटी करने वाले एक डॉक्टर व उसके चार साथियों ने बियर तथा अन्‍य नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया।

बिजनेस मीटिंग के बहाने लूटी अस्‍मत
मूल रूप से बिहार की रहने वाली युवती का परिवार पांडेयपुर में कुछ साल से निवास करता है। पीड़िता 6 महीने पहले ही वाराणसी के हवाई अड्डे पर विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली एक निजी कंपनी में कस्टमर सर्विस एजेंट के रूप में जुड़ी थी। बीते 27 मार्च को शहर के एक नामी होटल में एक बिजनेस मीटिंग रखी गयी थी। इसमें हवाई अड्डे पर एग्रीमेंट के तहत मेडिकल सेवा उपलब्ध कराने वाले शहर के एक नामचीन हॉस्पिटल के चिकित्सक के अलावा ग्राउंड हैंडलिंग कम्पनी इंडोथा

पहले बियर फिर नशीला नींबू पानी
‎पीड़िता ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने ही रेडिशन होटल में वह बैठक बुलाई थी। होटल में जब वह पहुंची तो वहां इंडोथाई के मैनेजर सहित तीन अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि वे लोग पीड़िता को उक्त होटल के चतुर्थ तल पर उसे ले गए और बीयर पिला दिया। बियर पीते ही उसे उल्टी होने लगी, उसके बाद वे लोग युवती को लेकर द्वितीय तल पर आए, जहाँ निम्बू पानी के नाम पर उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया।

निर्वस्‍त्र छोड़कर फरार
पीड़िता का आरोप है कि नशे में उसके साथ एक के बाद एक कई लोगों ने जबरन दुष्‍कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने यह भी बताया कि वह कमरे में निर्वस्त्र थी और इन लोगों को एक एक कर कमरे से बाहर निकलते समय देखती रही।

परिजनों ने बंधाया हिम्‍मत
पीड़िता के अनुसार सभी लोगों के चले जाने के बाद उसने नशे की हालत में ही हवाईअड्डे पर कार्यरत अपने एक परिचित को फोन लगाया। जो उसे उसके घर लेकर पहुंचा। पहले तो लोकलाज के डर से पीड़िता ने कुछ नहीं किया, लेकिन जब परिवार वालों और करीबियों ने उसे हिम्‍मत बंधाया तो उसने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

होगी कड़ी कार्रवाई
इस संबंध में कैंट इंस्‍पेक्‍टर महेश पांडेय ने बताया कि पीड़िता के आरोप पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ विधिसम्‍मत कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा।

ई के मैनेजर सहित कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे।

No comments