कंटेनर की चपेट मे आने से किशोर छात्र की मौत, पुलिस ने चालक सहित कंटेनर को लिया कब्जे मे - TWC News Reporter

Breaking News

कंटेनर की चपेट मे आने से किशोर छात्र की मौत, पुलिस ने चालक सहित कंटेनर को लिया कब्जे मे

वाराणसी (ब्यूरो) – फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार के समीप मिराशाह पोखरे के सामने आज मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे कंटेनर की चपेट मे आकर साईकिल सवार 14 वर्षीय किशोर छात्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत होगई। बताया जाता है कि फूलपुर निवासी कलाम अली का पुत्र आलम अली आज सुबह अपने घर से पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज पढ़ने के लिए साईकिल से जा रहा था कि जौनपुर की तरफ से वाराणसी की तरफ आरही तेज गति कंटेनर की चपेट मे आगया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणो ने घटना कर भाग रहे कंटेनर को चालक सहित पकङ लिया तथा घटन की सूचना फूलपुर पुलिस को दिया।
सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर व चालक को हिरासत मे ले लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए थाने ले गई। इस घटना से जहां पूरे गाँव मे मातम छागया वही मृतक के परिजनो मे कोहराम मच गया। मुतक अपने दो भाई एक बहन मे सबसे बढ़ा था मृतक का पिता फूलपुर बाजार मे शैलून चलाता है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक कल ही उक्त कालेज मे नए सत्र मे दाखिला करा लेने के बाद आज पहले दिन कालेज जा रहा था।

No comments