बाबतपुर के पुरारघुनाथपुर बाजार में एक ट्रैलर पर लदी बड़ी बड़ी लोहे की भारी पाईप का बंधन टूट जाने से - TWC News Reporter

Breaking News

बाबतपुर के पुरारघुनाथपुर बाजार में एक ट्रैलर पर लदी बड़ी बड़ी लोहे की भारी पाईप का बंधन टूट जाने से

पाइप लेकर जा रही ट्रक से गिरी पाइप,आधा दर्जन वाहन हुए क्षतिग्रस्त।
एक घण्टे से आवागमन सामान्य होने में लगा।
जाम से जूझे लोग।
पिंडरा वाराणसी जौनपुर मार्ग पर फ़ुलपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के सामने क्षेत्र में विछाई जा रही गैस पाइप सोमवार की रात्रि में ट्रक से लबे सड़क गिरने से दो बाइक ,एक ऑटो रिक्शा व कई साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।वही घटना के दौरान लोगो को मामूली चोटें आईं। घटना के चलते उक्त मार्ग पर आवागमन भी बाधित हो गया।
बताया जाता है कि पिंडरा की तरफ रात्रि साढ़े 8 बजे के लगभग क्षेत्र में विछाई जा रही एलपीजी गैस पाइप को लेकर एक ट्रेलर( ट्रक) आ रही थी।लेकिन रघुनाथ पुर गांव के सामने उक्त पाइप बंधी रस्से से खुल गई और लबे सड़क गिर गई।जिसके चलते उसके पीछे चल रहे दो बाइक सवार, एक ऑटो रिक्शा व कई साइकिल सवार उसके चपेट में आ गए। लेकिन संजोग से सभी को मामूली चोटें ही आयी। गैस पाइप गिरने से एक घण्टे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिसकर्मी वनवे कर वाहनों को पास कराने में जुटे रहे। पाइप हटने पर आवागमन सामान्य हो पाया।

No comments