बनारस : विश्वकर्मा समाज ने सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप, छोड़े काले गुब्बारे - TWC News Reporter

Breaking News

बनारस : विश्वकर्मा समाज ने सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप, छोड़े काले गुब्बारे

नारस। सरकार द्वारा लगातार भगवान विश्वकर्मा समाज  का अपमान भेदभाव एवं उपेक्षा तथा हठधर्मिता की नीति अपनाए जाने से  आक्रोशित विश्वकर्मा समाज के लोगों ने ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वाधान  में रविवार को लोहटिया  चौराहे पर काले गुब्बारे छोड़कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
सरकार ने किया अपमान 
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने  कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी सर्कुलर में भगवान विश्वकर्मा को महाराज के रूप में उल्लिखित करके तथा सार्वजनिक अवकाश का बहाली न करके सरकार ने  देव शिल्पी का अपमान किया है।
पूरा समाज बना रहा विरोध दिवस 
जिससे समाज के लोगों में जबरदस्त उबाल है उन्होंने बताया कि आज वाराणसी सहित पूरे देश में विश्वकर्मा समाज के लोग विरोध दिवस मना रहे हैं।

विश्वकर्मा पूजा को संकल्प दिवस के रूप मनाएगा  
वही उन्होंने कहा कि  17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा दिवस को पूरे देश में संकल्प दिवस के रुप में मनाया जाएगा उन्होंने कहा  विश्वकर्मा पूजा  का अवकाश बहाल होने तथा भगवान विश्वकर्मा के जीवन चरित्र को विद्यालय  पाठ्य पुस्तकों में शामिल कराने का समाज ने संकल्प लिया है।

मांगे ना पूरी होने तक करेंगे  देशव्यापी  आंदोलन 
जब तक हमारी यह मांग पूरी नहीं होती तब तक समाज के  लोग अनवरत देशव्यापी  आंदोलन करते रहेंगे  तथा आगामी लोकसभा चुनाव में सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे ।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से बचाऊ लाल विश्वकर्मा, भैरव विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, रामकिशुन विश्वकर्मा, भरत विश्वकर्मा, मोहित विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, कन्हैया लाल विश्वकर्मा,  राधेश्याम विश्वकर्मा, अजीत विश्वकर्मा, मोनू विश्वकर्मा, गोपाल जी विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे ।
====================================================
 

No comments