आधी रात को बनारस में दलि‍तों ने मनाया अपने सांसद जी का जन्‍मदि‍न, बच्‍चों ने गाया हैप्‍पी बड्डे टू यू - TWC News Reporter

Breaking News

आधी रात को बनारस में दलि‍तों ने मनाया अपने सांसद जी का जन्‍मदि‍न, बच्‍चों ने गाया हैप्‍पी बड्डे टू यू

बनारस। देश के यशस्‍वी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का 68वां जन्‍मदि‍न रवि‍वार-सोमवार की मध्‍य रात्रि‍ को उनके संसदीय क्षेत्र के मलि‍न बस्‍ती में धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान पांडेयपुर इलाके के मलि‍न बस्‍ती में क्षेत्रीय लोगों ने और खासकर बच्‍चों ने प्रधानमंत्री को जन्‍मदि‍न की बधाइयां अपने ही अंदाज में दी।
पांडेयपुर स्‍थि‍त मलि‍न बस्‍ती में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का 68वां जन्‍मदि‍न पूरे उत्‍साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने केक काटकर तथा बच्‍चों ने हैप्‍पी बर्थडे टू यू गीत गाकर अपने सांसद को जन्‍मदि‍न की बधाइयां दीं।
इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक दीपक गौड़ ने बताया कि‍ उन लोगों ने अपने दलि‍त और आदि‍वासी समाज के बीच इस कार्यक्रम को आयोजि‍त कि‍या है। इसमें केक काटा गया, मि‍ठाइयां बांटी गयीं और बच्‍चों में खि‍लौने वि‍तरि‍त कि‍ये गये हैं।
बता दें कि‍ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज दो दि‍वसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी यहां नरउर गांव में स्‍कूली बच्‍चों के साथ अपना जन्‍मदि‍न मनाएंगे। साथ ही अगले दि‍न यानी मंगलवार को पीएम बीएचयू में एक जनसभा को भी संबोधि‍त करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर वाराणसी को अभेद कि‍ले में तब्‍दील कर दि‍या गया है।
===================================================


No comments