*बड़ागांव ब्लाक के बेलवा ग्राम सभा में सीएससी का वर्कशाप रखा गया*
आज बड़ागांव ब्लाक के बेलवा ग्राम सभा में सीएससी का वर्कशाप रखा गया था जिसमें बिजली बिल से संबंधित बहुत सी समस्याओं का समाधान किया गया और आयुष्मान भारत योजना के तहत जो भी समस्याएं VLE भाइयों को होती थी उनको दूर किया गया और साथ में यह भी बताया गया की जिनका आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में नाम नहीं है उनका नाम उस लिस्ट में कैसे भरा जाए और साथ में यह भी बताया गया कि गोल्डन कार्ड कैसे बनाया जाए और बनारस जिला के अंतर्गत जितनी भी सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल हैं जिनमें आयुष्मान भारत की अंतर्गत इलाज फ्री में हो रहा है उनका लिस्ट भी दिखाया गया और साथ में यह भी बताया गया कि सभी VLE मिलकर काम करें और आयुष्मान भारत के लिस्ट में जिन गरीब लोगों का नाम है उनको जानकारी नहीं है इस योजना के बारे में उनको अवगत भी कराया जाए जिस के मुख्य अतिथि श्री अविनाश मिश्र सीएससी के स्टेट हेड और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जिला नोडल अधिकारी श्री नावेंद्र सिंह और जिला प्रबंधक सीएससी श्री प्रेम नारायण सिंह और श्री उमेश राय जी के साथ बड़ागांव ब्लाक के वाई फाई के बीएलसी अखिलेश सिंह जी मौजूद थे साथ में इस वर्कशॉप के संचालन कर्ता अभिषेक राजपूत, जन्मेजय मिश्रा और कृष्ण मुरारी पांडे जी थे और सक्रिय VLE शुभम जायसवाल, जयप्रकाश, अमृत, मनोज,आलोक इत्यादि एवं बड़ागाँव एवं पिंडरा ब्लॉक् के सम्मानित vle गण मौजूद थे !!
कार्यशाला का संचालन श्री उमेश राय जी ने एवं समापन अभिषेक राजपूत जी ने किया ।

No comments