*कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के संचालकों के द्वारा किसानों को फसल बीमा की जानकारी के लिए जागरूकता रैली निकाली गई*
*कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के संचालकों के द्वारा किसानों को फसल बीमा की जानकारी के लिए जागरूकता रैली निकाली गई*
अब किसानों को अपने फसल की सुरक्षा हेतु सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने की आवश्यकता नही है वो अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (csc)पर ही फसल का बीमा करा सकता है, इसी संदर्भ में किसानों को जागरूक करने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों के द्वारा रैली का आयोजन श्री राम मूर्ति स्मारक ITI कॉलेज स्थित सी.एस.सी. केंद्र से किया गया जिसे ग्राम टिकरी के प्रधान श्री सुशील कुमार सिंह और IIT कॉलेज के प्रबंधक श्री अनिल सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। रैली टिकरी , नरोत्तमपुर ग्राम में होते हुए सराय डंगरी ग्राम में समाप्त हुई।रैली में शामिल लोगों के द्वारा विभिन्न गांवों में रुक कर लोगो को फसल बीमा हेतु जानकारी प्रदान की गई, और बताया गया कि कैसे वो फसल बीमा के माध्यम से अपने फसल को सुरक्षित कर सकते है,।
कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक श्री उमेश राय के द्वारा बताया गया कि गैर कृषि ऋण का पंजीकरण किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर कर सकते है और जिसकी प्रीमियम राशि बहुत ही कम है, श्री उमेश राय जी ने बताया कि सरकार के द्वारा बहुत की कम पैसे पर ग़ैर ऋणी फसल बीमा कर सकते है, फसल बीमा हेतु वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पे जा के करा सकते है। रैली में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जोनल हेड श्री अविनाश मिश्र, श्री राम मूर्ति स्मारक ITI के डायरेक्टर श्री अमित सिंह , SBI फसल बीमा से श्री सुजित सिंह उपस्थिति रहे, कार्यक्रम का समापन csc के जिला प्रबन्धक श्री प्रेम नारायण सिंह के द्वारा किया गया।

No comments