दानदाताओं के द्वारा 2 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर CHC विराँव कोट, वाराणसी को मिला
पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर ग्राम सभा के निवासी भाजपा नेता व अमरावती ग्रुप के डायरेक्टर द्वय श्री रजनीकांत मिश्रा जी व रवि प्रकाश पांडेय जी द्वारा दिनांक 17/05/2021 दिन - सोमवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में स्तिथ CHC ( श्रीमती तपिराजी नाहरसिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विराँव कोट, वाराणसी ) को 2 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, आम जनमानस की सेवा के लिए निःशुल्क दी गयी।
CHC विराँव कोट के चिकित्साअधिकारी डॉ० पुष्पा सिंह जी के मौजूदगी में भाजपा नेता - श्री रजनीकांत मिश्रा जी के बड़े भैया श्री नलिनीकांत मिश्रा जी के द्वारा CHC प्रभारी को सौंपा गया।
इस दौरान उपस्थित लोग - श्री पी एन शर्मा जी चीफ फार्मासिस्ट वी पी वर्मा जी, अनिल कुमार मौर्या जी , अरुण कुमार राय जी, एक्स रे टेकिनिशीयन दीप चंद जी एवं आयुष्मान भारत से जन्मेजय मिश्रा जी ए एन म मुक्ता तिवारी जी एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मी के साथ दिलीप कुमार मिश्रा जी ( पप्पू ), मनीष पाठक जी ( मंडल अध्यक्ष, पिंडरा ), ईशान मिश्रा जी ( आशीष ), आशीष चौबे जी, विकास चौबे जी ( टिंकू ), आतिश सिंह जी, गौरी शंकर तिवारी जी, गब्बर पटेल जी आदि लोग उपस्थित रहें।

No comments