दिनांक 25-09-2021 को राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन सहकार से समृद्धि गोष्ठी का सजीव प्रसारण जनपद के चार सौ से अधिक सीएससी जन सेवा केन्द्रों से हजारों किसानों तथा स्थानीय लोगों को दिखाया गया - TWC News Reporter

Breaking News

दिनांक 25-09-2021 को राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन सहकार से समृद्धि गोष्ठी का सजीव प्रसारण जनपद के चार सौ से अधिक सीएससी जन सेवा केन्द्रों से हजारों किसानों तथा स्थानीय लोगों को दिखाया गया

 दिनांक 25-09-2021 को राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन  सहकार से समृद्धि गोष्ठी का सजीव प्रसारण जनपद के चार सौ से अधिक सीएससी जन सेवा केन्द्रों से हजारों किसानों तथा स्थानीय लोगों को दिखाया गया। सीएससी के जिला प्रबंधक वाराणसी अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन देश का पहला सहकारी सम्मेलन है. यह भारत के इतिहास में पहला मौका है जब भारत की सभी प्रमुख सहकारी समितियों के  प्रतिनिधि दिल्ली में एक साथ बड़े लक्ष्य को लेकर रोडमैप तैयार करेंगे, जिससे देश के किसानों व कृषि संबंधित व्यवसायियों को एक नई दिशा मिलेगी कार्यक्रम का शुभारंभ देश के गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री माननीय अमीत शाह जी ने दिप प्रज्ज्वलित करके किया तथा स्वागत भाषण ईफ़को के चेयरमैन बलविंदर सिंह नकई ने दिया,कार्यक्रममें कृभको, नेफेड,अमूल व सहकार भारती जैसी दिग्गज सहकारी संस्थाओं ने प्रतिभाग किया। चोलापुर ब्लाक के कॉमन सर्विस सेंटर संचालक अखिलेश मौर्या द्वारा सैंकड़ो कृषकों तथा स्थानीय नागरिकों को राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन  सहकार से समृद्धि गोष्ठी का सजीव प्रसारण कार्यक्रम दिखाया गया।

No comments