ग्रामीण जनता को आयुष्मान सेवारत अस्पताल के जागरूकता के लिए विभिन्न स्थानों पर लगाया गया आयुष्मान सेवारत अस्पतालों की सूची का बोर्ड। - TWC News Reporter

Breaking News

ग्रामीण जनता को आयुष्मान सेवारत अस्पताल के जागरूकता के लिए विभिन्न स्थानों पर लगाया गया आयुष्मान सेवारत अस्पतालों की सूची का बोर्ड।


आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत व प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना ग्रामीण जनता के लिए एक वरदान है जिसमें पात्र परीवार का आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनने पर आयुष्मान योजना के तहत गरीब परीवारो को सलाना 5 लाख रूपया का स्वास्थ बीमा का सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
 समुदाय में जिन पात्र परीवार जागरूकता के अभाव कारण आयुष्मान योजना से जुड़ने में असक्षम है उनके सहायता के लिए स्वास्थ्य विभाग टीम के सहयोग से संसथा मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा आयुष्मान भारत/मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभीयान की पहुंच वंचित समुदाय तक व समुदाय की पहुंच आयुष्मान भारत तक प्रचार प्रसार के माध्यम से कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से गांव में आयुष्मान कैम्प लगाकर समुदाय में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है और अधिक संख्या में कार्ड भी बन रहे हैं। परन्तु समुदाय में लोग के पास कार्ड होने के बावजूद ये जानकारी न होने से कि आयुष्मान की सेवा किस अस्पताल में मिलनी है जिससे समुदाय आयुष्मान का लाभ लेना से वंचित रह जाते हैं। 
पात्र परीवार सही अस्पताल तक पहुंच सके और स्वास्थ सेवा का लाभ ले सकें इसके लिए अस्पतालों के जागरूकता के संस्था मानव संसाधन व जिले के स्वास्थ्य विभाग टीम के द्वारा सेवापुरी वह बड़ागांव क्षेत्र स्वास्थ केन्द्र बसनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिराव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेवापुरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी इत्यादि स्थानों पर आयुष्मान सेवारत अस्पताल के जन जागरूकता अस्पतालों का फ्लैक्स/बोर्ड लगाया गया।
जिसमें बड़ागांव खंड अधिकारी दीपांकर आर्या, बसनी एम ओ आइ सी मनोज कुमार वर्मा, एच ई ओ सुजीत कुमार, सेवापुरी एम ओ आइ सी यतिश भुवन पाठक, एवं आयुष्मान मित्र जन्मेजय मिश्रा व बी०डी०ओ० सेवापुरी व समस्त स्वास्थ्य विभाग टीम का सहयोग रहा।



भवदीय
धन्यवाद

No comments