गरीब असहाय लोगों के बीच अमरावती ग्रुप ने किया गया कंबल का वितरण - TWC News Reporter

Breaking News

गरीब असहाय लोगों के बीच अमरावती ग्रुप ने किया गया कंबल का वितरण

ग्राम सभा रतनपुर पिंडरा में बुधवार को अमरावती ग्रुप की ओर से कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम रतनपुर से जरूरतमंदों को बुलाया गया था। मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हंसराज विश्वकर्मा जी ने औपचारिक रूप से इस कार्यक्रम का कंबल बांटकर उद्घाटन किया। 

इस बीच श्री नलिनीकांत मिश्रा जी ( बड़े भैया ), श्रीकांत मिश्रा जी, श्री दिलीप कुमार मिश्रा जी,  जिलामहामंत्री श्री जय प्रकाश दुबे जी, जिलामंत्री श्री संजय राजभर जी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष श्री दीपक सिंह जी, जिलाकार्यसमिति सदस्य व पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राकेश मिश्रा जी, पवन मिश्रा जी आदि ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। कंबल वितरण को लेकर सुबह से ही अमरावती आवास के परिसर में जरूरतमंदों की भीड़ लगने लगी थी। लगभग 1 हजार असहाय व गरीबों के बीच कंबल बांटा गया। मौके पर जिला महामंत्री डॉ जय प्रकाश दुबे जी ने अमरावती परिवार पर प्रकाश डालते हुए पूरे प्रदेश नहीं वरन पूरे देश में पिंडरा का नाम रौशन किया और कार्यक्रम को जिलामंत्री संजय राजभर जी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह जी ने भी संबोधित किया संचालन करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है। और अमरावती परिवार के रजनीकांत मिश्रा जी गरीबों और असहायों के सच्चे सेवक है।

फ़ोटो 👇👇👇👇

No comments