बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन
मिर्जामुराद-बिरसा मुंडा जी के 147 वें जन्म दिवस पर जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष अवधेश गौड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को मिर्जामुराद गौर में जनजाति मोर्चा एवं गौड़ समाज द्वारा जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू तथा विशिष्ट अतिथि राजेश राजभर क्षेत्रीय मंत्री भाजपा ने संयुक्त रूप से बिरसा मुंडा जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का गौड़ समाज के लोगों द्वारा माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल नीलू ने बिरसा मुंडा जी की जीवन चरित्र के बारे में विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि आज समाज सुधारक बिरसा मुंडा जी के बताए गए रास्ते पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार गौड़, तथा धन्यवाद ज्ञापन दीपक गौड़ ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूर्यकुमार प्रदेश महामंत्री
कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष जनजाति मोर्चा अवधेश गोंड प्रदेश महामंत्री सूर्यकुमार गोंड मनीष कालरा गोंड जिला महामंत्री विजय कुमार गोंड अरुण गोंड सूरज गोंड क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर राजेंद्र गोंड जनजाति ग्राम प्रधान को को 19 प्रधानों को सम्मानित किया गया

No comments