राजस्थान में हिंसक हुआ आंदोलन, एक प्रदर्शनकारी की गोली लगने से मौत, 12 जिलों में नेट बंद - TWC News Reporter

Breaking News

राजस्थान में हिंसक हुआ आंदोलन, एक प्रदर्शनकारी की गोली लगने से मौत, 12 जिलों में नेट बंद

जयपुर। एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एससी-एसटी संगठनों का भारत बंद राजस्थान में हिंसक हो गया। अलवर जिले के खेरथल में एक प्रदर्शकारी की गोली लगने से मौत हो गई। राज्य में कई जगह ट्रेनें रोकी गईं। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह तोड़फोड़ की। इस दौरान हुई पत्थरबाजी व हमलों में पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया है। अलवर, बाड़मेर और सीकर में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

बंद का किस जिले में कितना असर
1) अलवर
- अलवर के खेरथल में एनीबी पुलिस थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों में बंद समर्थकों ने आग लगा दी। हालत बेकाबू होते देख पुलिस ने थाने से गोली चलाई। गोली तीन बंद समर्थकों को लगी। अस्पताल ले जाने पर बंद समर्थक पवन 27 पुत्र झल्ला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
- मृत पवन के सर में गोली लगी थी। इसके अलावा गोली लगने से शेर सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी सोरखा उम्र 27 साल व सुरेश पुत्र खुशाल निवासी कुतरी मोहल्ला भी घायल हो गए।
- दंगाइयों की ओर से की गई पत्थरबाजी में तीन फायर ब्रिगेड कर्मचारी सहित पांच व्यक्ति घायल हो गए।
- जिला कलक्टर राजन विशाल ने जिले में दोपहर 2.30 बजे से रात्रि 8 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी कर दिए।
- अलवर में हॉप सर्कस पर व्यापारियों व बंद समर्थकों में झड़प हो गई। यहां कई ट्रेनें रोकी गईं। जाट छात्रावास पर बंद समर्थकों व बंद विरोधी लोगों में पथराव हुआ। यहां बंद समर्थक जय भीम के नारे लगाते चले।
2) जयपुर
- जयपुर में बंद के दौरान विभिन्न संगठनों के लोग संजय सर्किल पर एकत्र हुए। इसके बाद शहर के विभिन्न रास्तों से होते हएु रामनिवस बाग पहुंची। इस रैली को शांति मार्च नाम दिया गया।
- वहीं परकोटे में बंद के दौरान दुकानें बंद रहीं।
- बंद समर्थकों ने महेशनगर फाटक के पास तथा गांधी नगर में ट्रेन रोकी।
3) सीकर
- सीकर के नीमकाथाना में भाजपा व कांग्रेस कार्यालय पर तोड़फोड़, दो गाड़ियां जलाईं, आधा दर्जन बाइक तोड़ी
- उपद्रव में एएसपी धनपत राज सहित कई पुलिसकर्मी घायल
- नीमकाथाना में धारा 144 चलाई गई है।
4) बाड़मेर
- बाड़मेर में दलित समाज और करणी सेना के लोग आपस में उलझ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव होने के बाद पुलिस ने अश्रु गैस छोड़ी और लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। पथराव में करीब दो दर्जन लोग चोटिल हो गए। पथराव के कारण हालात तनावपूर्ण बन गए। वहीं बाजार पूरी तरह से बंद रहे।
- पथराव के कारण कई लोगों के चोट आई। बारह लोग इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे है। जबकि कई लोग इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचे है।
- बड़ी संख्या में तैनात पुलिस ने लाठीचार्ज कर पत्थर फैंक रहे लोगों को खदेड़ दिया। एक बार तो सभी वहां से भाग निकले। लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों पक्ष एक बार फिर आ डटे। अब दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
5) भरतपुर
- भरतपुर में बंद का व्यापक असर रहा। यहां बंद समर्थकों ने दुकानें बंद कराईं।
- हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी लाठियां लेकर शहर में घूमते रहे। कई स्थानों पर तोड़फोड़ की गई।
- शिवनगर के मोड़ पर एक मिठाई वाले के यहां तोड़फोड़ के दौरान गर्म कढ़ाई के गिर जाने से हवाई झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
6) जोधपुर
- दलित संगठनों के सोमवार को भारत बंद के आह्वान के दौरान बाजार बंद कराने को लेकर जोधपुर संभाग के बाड़मेर में दलित समाज और करणी सेना के लोग आपस में उलझ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव होने के बाद पुलिस ने अश्रु गैस छोड़ी और लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। पथराव में करीब दो दर्जन लोग चोटिल हो गए। पथराव के कारण हालात तनावपूर्ण बन गए। वहीं बाजार पूरी तरह से बंद रहे।
- पथराव के कारण कई लोगों के चोट आई। बारह लोग इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे है। जबकि कई लोग इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचे है।
- बड़ी संख्या में तैनात पुलिस ने लाठीचार्ज कर पत्थर फैंक रहे लोगों को खदेड़ दिया। एक बार तो सभी वहां से भाग निकले। लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों पक्ष एक बार फिर आ डटे। अब दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

7) भीलवाड़ा
- शहर के लगभग सभी बाजार सुबह से ही नहीं खुले। बंद समर्थकों ने अलग-अलग टोलियां बनाकर दो पहिया वाहनों पर सवार होकर दुकानें बंद करवाईं। जय भीम के जयकारों के साथ सुबह 10 बजे सांगानेरी गेट से बंद समर्थकों की रैली प्रारंभ हुई।
- सराफा बाजार, भीमगंज थाना, सूचना केंद्र होते हुए दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन चौराहा पहुंची। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बंद समर्थक रेलवे स्टेशन परिसर में घुस गए। कोतवाल विवेक सिंह भीमगंज एसएचओ दिनेश कुमार ने रेलवे स्टेशन से बाहर निकाला। एडीएम सिटी राजेंद्र सिंह कविया, एएसपी पारस जैन रेलवे स्टेशन चौराहे पर बंद समर्थको की हर गतिविधि पर नजर रखे थे।

कोटपूतली
- जयपुर के कोटपूतली के आजाद चौक मार्केट में प्रदर्शनकारियों ने जबरन दुकानें बंद कराई गईं।इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही।

दलित संगठनों की यह है मांग
- संगठनों की मांग है कि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में संशोधन को वापस लेकर एक्ट को पहले की तरह लागू किया जाए।

केंद्र क्या दलील दे सकता है?
- सूत्रों के मुताबिक, केंद्र की पिटिशन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की दलील होगी कि इस फैसले से एससी-एसटी एक्ट के प्रावधान कमजोर होंगे। लोगों में इस कानून का खौफ घटेगा, जिसकी वजह से इसके उल्लंघन के मामले भी बढ़ेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला दिया था
- सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च को जारी एक आदेश में एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए इसके तहत तत्काल गिरफ्तारी या आपराधिक मामला दर्ज करने पर रोक लगा दी थी।
- कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज होने वाले केसों में अग्रिम जमानत को भी मंजूरी दे दी थी।
- केंद्रीय मंत्रियों रामविलास पासवान और थावरचंद गहलोत की अगुआई में एससी-एसटी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर विरोध दर्ज करवाया था।
इन जिलों में किया इंटरनेट बंद
- बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जालौर, जैसलमेर, सिरोही, पाली, बाड़मेर, अलवर, सीकर व भरतपुर जिले में तीन अप्रेल तक इंटरनेट बंद किया गया है।

No comments