बनारस पर ‘अराजक मंसूबों का खतरा’! जिले में तत्काल प्रभाव से लागू हुई धारा 144
बनारस। अराजक तत्वों की गतिविधियों से जन सुरक्षा और शांति व्यवस्था
प्रभावित होने की आशंका के बाद, इसे गंभीरता से लेते हुए डिस्ट्रिक्ट
मजिस्ट्रेट योगेश्वर राम मिश्र ने अगले आदेश तक पूरे वाराणसी जिले में
तत्काल प्रभाव से व एक साथ सीआरपीसी की धारा 144 को लागू कर दिया है।
SSP से लेकर तहसीलदार तक को Fax
अपनी मजिस्ट्रियल पॉवर का उपयोग करते हुए योगेश्वर राम मिश्र ने इस बाबत 3 अप्रैल को आदेश पत्र जारी कर दिया है। पत्र की एक-एक कॉपी एसएसपी वाराणसी, सभी अपर जिला मजिस्ट्रेट्स, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसपी ट्रैफिक, सभी थानों के एसओ, सभी सिटी मजिस्ट्रेट्स, पिडरा, राजातलाब और सदर तहसील के उप जिला मजिस्ट्रेट्स, डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम प्रभारी, तीनों तहसीलों के तहसीदार, प्रभारी निरीक्षक यहां तक कि जल पुलिस को भी आदेश भेज दिया है।
जनता को भी बताना जरूरी है
इसके अलावा वाराणसी की जनता को मीडिया आदि के माध्यम से धारा 144 लगने की जानकारी देने के लिए डिप्टी डायरेक्टर ऑफ इन्फॉर्मेशन को भी आदेश की प्रति भेज दी गयी है।

No comments