मंडुआडीह स्टेशन को देख दिल्ली वाले अधिकारी हुए गदगद्, थपथपाई NER के अफसरों की पीठ
बनारस। रेलवे बोर्ड के सदस्य इंजीनियरिंग एमके गुप्ता ने बुधवार को अपने
वाराणसी दौरे में पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का
निरीक्षण किया। सदस्य इंजीनियरिंग एमके गुप्ता ने मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन
पर चल रहे विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इससे पूर्व सदस्य इंजीनियर
ने मंगलवार को वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था।
इन व्यवस्थाओं को देख प्रसन्न हुए अफसर
उन्होंने मंडुवाडीह स्टेशन पर यात्री सुख सुविधाओं के कार्यों यथा – नए पैदल ओवर ब्रिज के निर्माण, प्लेटफॉर्म संख्या-1, 2 एवं 3 के हाई लेवल करने एवं पीपी शेल्टर के विस्तारीकरण, प्लेटफार्मों पर पाथ-वे के निर्माण, द्वितीय प्रवेश द्वार एवं सर्कुलेटिंग एरिया में किये गए विकास कार्यो, नए वाशिंग पिट निर्माण, प्लेटफार्म पर वाशिंग एप्रन के निर्माण, शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था, दो जोड़ी स्वचालित सीढ़ियों एवं दो अदद लिफ्ट के प्राविधानों और वीआईपी प्रतीक्षालय एवं नए बुकिंग ऑफिस निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की।

किया इन इन निर्माण कार्यों का निरीक्षण
इसके साथ ही उन्होंने मंडुवाडीह सेकेण्ड एंट्री पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के पश्चिमी छोर पर सेकेण्ड एंट्री परियोजना के अंतर्गत नए प्लेटफार्मों के निर्माण, सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार, नए भूकम्परोधी स्टेशन भवन, यात्री प्रतिक्षालय, टिकट काउंटर एवं अन्य स्टालों के निर्माण, पैदल उपरिगामी पुल के विस्तारीकरण, सीक एवं स्टेबलिंग लाइन के निर्माण कार्य, अतिरिक्त आईलैंड प्लेटफार्म के निर्माण एवं सभी प्लेटफार्मों पर गाड़ियों में पानी भरने की सुविधा हेतु चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने मंडुवाडीह स्टेशन के नये यार्ड डाईग्राम का भी गहन अध्ययन किया और सभी कार्यों को मानक के अनुरूप पूरी गुणवत्ता के साथ लक्ष्यावधि में ही पूर्ण करने का निर्देश दिया।

डीआरएम ऑफिस में की बैठक
इसके पश्चात दोपहर में सदस्य इंजीनियरिंग एमके गुप्ता ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में समन्वय बैठक की। इस बैठक में मंडल रेल प्रबंधक एसके झा समेत उत्तर एवं पूर्वोत्तर रेलवे के निर्माण संगठन के अधिकारीयों से वाराणसी परिक्षेत्र में चल रही रेलवे की विभिन्न महत्वाकांक्षी एवं बड़ी परियोजनाओं को सफल बनाने के लिये क्रमवार परिचर्चा हुई।
दोहरीकरण पर अफसरों से की मंत्रणा
इस दौरान अलग-अलग जोन के कारण विकास योजनाओं में उत्पन्न होने वाली परियोजनाओं को आपसी समन्वय से सुलझा कर चरणबद्ध तरिके से पूर्ण करने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त दोहरीकरण, विद्युतीकरण, फ्लाई ओवर, अंडर पास, रेलवे क्रासिंग एवं आबादी वाले इलाके में भूमिअधिग्रहण की समस्याओं पर भी व्यापक चर्चा हुई।

डीआरएम ने दिखाया पॉवरप्वाइंट प्रेजेंटेशन
इसके पूर्व बैठक में शामिल सभी का स्वागत करते हुए मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी ने पावर प्वाइंट के माध्यम से पूर्वोत्तर रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं एवं उनके प्रगति पर रिपोर्ट प्रस्तुत की तपश्चात उत्तर रेलवे के अधिकारियों द्वारा पावर प्वाइंट के माध्यम से उनकी विभिन्न परियोजनाओं एवं उनकी प्रगति पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसकी समीक्षा सदस्य इंजीनियरिंग एमके गुप्ता ने क्रमवार की और सम्बंधित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
दिये निर्देश, प्रोजेक्ट को जल्दी पूरा करें
अधिकारी ने कहा की परियोजनाओं को पूरा करने का समय नजदीक आ रहा है और हम व्यावहारिक और भौतिक बाधाओं में उलझ रहें हैं। हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि परियोजनाओं को उनके समय से पूर्व ही पूरा कर दें ताकि नियत समय से ही इन परियोजनाओं उपभोग किया जा सके।

ये अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान उनके साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण/पूर्वोत्तर रेलवे एलएम झा, प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर/पूर्वोत्तर रेलवे पीडी शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/पूर्वोत्तर रेलवे/वाराणसी एसके झा एवं प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर/उत्तर रेलवे, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण/ उत्तर रेलवे समेत पूर्वोत्तर रेलवे एवं उत्तर रेलवे के निर्माण संगठन के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

No comments