बाबतपुर हवाई अड्डे के बाहर कर्मचारियों ने किया हड़ताल, मांगी ये 9 सहूलियतें
बनारस। लाल बहादुर शास्त्री अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कार्यरत्त जीबी
इंडिया सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड के ड्राइवर्स और लोडर्स ने वेतन
विसंगतियों को लेकर बुधवार को हड़ताल कर दिया। हड़तालरत कर्मचारियों ने नौ
सूत्रीय मांगों को लेकर देरतक नारेबाजी की। वहीं खबर लिखे जाने तक कम्पनी
के अधिकारी मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझाने-बुझाने में लगे रहे।
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की मांग है कि उनका वेतन बढाया जाये, साथ ही उनसे सिर्फ आठ घंटे ड्यूटी ही ली जाए या बाकी समय को ओवर टाइम में जोड़कर उसका अलग से भुगतान किया जाये।
ये हैं कर्मचारियों की नौ मांगे

हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि वेतन बढाने और अन्य कई मांगों के साथ हम सभी ने एयरपोर्ट डायरेक्टर को पूर्व सूचना देकर धरने पर जाने का निर्णय लिया है। जब तक हमारी मांग नहीं पूरी होगी हम कोई काम नहीं करेंगे।
वहीं हड़ताल की सूचना मिलते ही संबंधित कम्पनी के अधिकारियों ने कर्मचारियों का मान-मनौव्वल शुरू कर दिया हे। समाचार लिखे जाने तक एयरपोर्ट अधिकारी हड़ताल रत कर्मचारियों से वार्ता कर रहे थे। इसके अलावा पुलिस भी मामले पर नजर बनाये हुए है।
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की मांग है कि उनका वेतन बढाया जाये, साथ ही उनसे सिर्फ आठ घंटे ड्यूटी ही ली जाए या बाकी समय को ओवर टाइम में जोड़कर उसका अलग से भुगतान किया जाये।
ये हैं कर्मचारियों की नौ मांगे
- वेतन बढ़ाया जाए जिसमें ड्राइवर को 18000 व लोडर को 15000 रुपये सैलरी दी जाए।
- ब्रेक शिफ्ट को खत्म किया जाए।
- सभी कर्मचारियों का पीएम खाते में जमा किया जाए।
- ईएसआई कार्ड बनवाया जाए, नहीं जो पैसा कटता है वो हमारे वेतन में जोड़क दिया जाए।
- हर महीने वेतन स्लिप कर्मचारियों को दिया जाए।
- कम्पनी कर्मचारियों से आठ घंटा ड्यूटी लें, उसके बाद के समय का कर्मचारियों को ओवर टाइम दिया जाये।
- अधिकारीगण हमेशा पास लेने की धमकी देते हैं, बिना गलती के न दिया जाए।
- वेतनमान हर महीने की सात से 10 तारीख तक कर्मचारियों को हर हाल में दिया जाए।
- पीएल छुट्टी हमें जो मिलता है वह समय से दिया जाए।
Advertisement
इस
सम्बन्ध में धरने पर बैठे जीबी इंडिया सर्विसेज़ के ड्राइवर ने बताया कि
सभी विभागों में एक अप्रैल 2017 से ही वेतन बढ़ा दिया गया है। साल भर पूरा
होने के बाद भी हमारा वेतन नहीं बढाया गया है। हमें कंपनी के अधिकारी एक
साल से झूठा आश्वासन दे रहे हैं कि जल्द ही आप का वेतन बढ़ जायेगा लेकिन आज
तक ऐसा कुछ नहीं हुआ।हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि वेतन बढाने और अन्य कई मांगों के साथ हम सभी ने एयरपोर्ट डायरेक्टर को पूर्व सूचना देकर धरने पर जाने का निर्णय लिया है। जब तक हमारी मांग नहीं पूरी होगी हम कोई काम नहीं करेंगे।

No comments