आजमगढ़ में मुठभेड़, 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार
आज़मगढ़
में रविवार की अलसुबह ही पुलिस की दो स्थानों पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।
गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई बाजार के पास रसूलपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में पंकज यादव नामक बदमाश घायल हुआ। यहीं पर एक गोली पुलिस की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।
दूसरी मुठभेड़ रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार के पास हुई। मुठभेड़ में राजतिलक सिंह नामक बदमाश घायल हो गया। यहां पुलिस कांस्टेबल मनोज शर्मा भी गोली लगने से घायल हुआ है। दोनों बदमाशों और पुलिस कर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाश मेहनगर थाना क्षेत्र निवासी और अंतर्जनपदीय अपराधी हैं। दोनों पर 20 हज़ार का इनाम घोषित था।

No comments