वाराणसी में कैशवैन से 26 लाख रु चुराकर भागने वालों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
बनारस।
चंदौली और वाराणसी में एक ही तरीके से एटीएम कैश वैन से हुई लूट का खुलासा
बुधवार को आईजी ज़ोन दीपक रतन ने चंदौली जनपद के मुग़लसराय कोतवाली पर किया।
पकड़े गये तीन अभियुक्तों में से दो तमिलनाडु के और एक पश्चिम बंगाल का
है। पुलिस के अनुसार ये सभी साल 2015 से वाराणसी और चंदौली में हुई लूट और
छिनैती की कई घटनाओं में शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि इनके कुछ साथी फरार
हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए टीम गठित की गयी है।
संकटमोचन मंदिर के पास से उड़ाये थे साढ़े 26 लाख
मंगलवार की रात संकटमोचन इलाके से यूबीआई के एटीएम में पैसे डालने आई एटीएम कैश वैन से 26 लाख 50 हजार रुपये लेकर फरार हुए, अपराधियों में से तीन को चंदौली पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से कुल 9 लाख 50 हज़ार रुपया बरामद हुआ है, जो चंदौली और वाराणसी दोनों एटीएम कैश वैन से लूटे गये थे, बाकी के पैसे इनके अन्य साथी लेकर फरार हैं।
ट्रेन पकड़ने मुगलसराय आ रहे थे तभी हुए गिरफ्तार
इस सम्बन्ध में मुगलसराय कोतवाली में खुलासा करते हुए आईजी दीपक रतन ने बताया कि बीती रात वाराणसी में और पिछले दिनों चंदौली में एटीएम कैश वैन से चोरी हुए रुपयों की रिकवरी के क्रम में मंगलवार को मुगलसराय थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानन्द मिश्रा और क्राइम ब्रांच की टीम गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय वाराणसी से आ रही सवारी गाडी (टाटा मैजिक) नंबर UP65 CT6369 को रोककर चेक किया गया तो उसमे बीच की सीट पर तीन लोग बैठे पाए गये।
पैसों का हिसाब नहीं दे सके
प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय शिवानन्द मिश्रा ने जब इनकी तालाशी ली तो तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली निवासी इलैंगेश्वर, शिवा और पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी रमेश कुमार के पिट्ठू बैग से क्रमश 500 रुपये के नोटों की 8 गड्डी, 500 रुपये की नोटों की 6 गड्डी और 500 रुपये की नोट की कुल 5 गड्डी बरामद की गयी। पुलिस के अनुसार टोटल अमाउंट 9 लाख 50 हज़ार रुपये थे। ये सभी पैसों के बारे में कोई कागजात नहीं दिखा सके।
कड़ाई से पूछताछ में पकड़े गये
आई जी दीपक रतन ने बताया कि जब इनसे कड़ाई से पूछताछ की गयी तो इन्होने बताया कि 7 अप्रैल को मुगलसराय बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने से एटीएम कैश वैन से 38 लाख रूपये और आज वाराणसी के संकटमोचन इलाके से यूनियन बैंक के एटीएम के सामने से एटीएम कैश वैन से 26 लाख पचास हज़ार रूपये हमने अपने साथियों के साथ मिलकर लुटे थे। ये पैसा हमारे हिस्से का था जिसे लेकर हम जा रहे थे की तभी पकडे गये।
पहले भी कर चुके हैं बड़ी वारदात
आई जी ज़ोन ने बताया कि इन अभियुक्तों ने पूछताछ में यह भी बताया कि साल 2015 में मुगलसराय के पंजाब नेशनल बैंक के कैशियर काउंटर से जो 30 लाख रूपये चोरी हुआ था वह शिव तथा प्रेम कोईरी ने मिलकर उड़ाया था। इसके अलावा इलेंगेश्वर ने शिवा के साथ नवम्बर 2017 यूनियन बैंक चहनिया में एक महिला के 70 हज़ार रुपये पर भी हाथ साफ़ किया था। पुलिस के अनुसार ये चोरी करने के बाद ट्रेन पकडकर अन्यत्र प्रदेश में चले जाते हैं और इस घटना को फिर वहां अंजाम देते हैं।
अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम
इन शातिर अपराधियों को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवानन्द मिश्रा, योगेन्द्र सिंह निरीक्षक कोतवाली मुगलसराय, उप निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह कोतवाली मुगलसराय, उपनिरीक्षक विनय कुमार, क्राइम ब्रांच चंदौली, हेड कांस्टेबल बद्री सिंह कोतवाली मुगलसराय, हेड कांस्टेबल बृज कुमार मिश्र कोतवाली मुगलसराय, कांस्टेबल सुरजीत प्रताप सिंह कोतवाली मुगलसराय, कांस्टेबल मुरेल बा कोतवाली मुगलसराय, कांस्टेबल शिव प्रकाश मौर्या, कांस्टेबल फूल चन्द्र सरोज, कांस्टेबल अरविन्द भरद्वाज करामी ब्रांच चंदौली, कांस्टेबल बृजेश कुमार चौधरी क्राइम ब्रांच चंदौली और कांस्टेबल सतीश कुमार सिंह कोतवाली मुगलसराय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

No comments