महेश जायसवाल ने कहा- ‘मुझे परेशान कर रहे 4-5 लड़के, वाराणसी पुलिस नहीं कर रही मदद
बनारस। पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल के भांजे और कॉलोनाइज़र महेश जायसवाल
ने आरोप लगाया है कि सोयेपुर गांव के चार-पांच अपराधी किस्म के लड़के
उन्हें परेशान कर रहे हैं। वाराणसी के मैदागिन स्थित पराणकर स्मृति भवन
के सभागार में मीडिया से बात करते हुए व्यवसायी महेश जायसवाल ने ये आरोप
भी लगाया कि वाराणसी पुलिस की ओर से उन्हें जरा भी मदद नहीं मिल रही है।
लिकरं किंग और पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल के भांजे महेश जायसवाल ने आरोप लगाया कि वाराणसी कैंट थानान्तर्गत सोयेपुर गांव में उनकी जमीन है जिसे लेकर गांव के कुछ दबंग और आपराधिक छवि के युवक उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाईकोर्ट ने आदेश दिया हुआ है कि उनकी जमीन पर अवैध तरीके से काबिज लोगों को हटाया जाये, जबकि वाराणसी पुलिस की ओर से उन्हें जरा भी मदद नहीं मिल रही है।
महेश के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद गांव वाले तोडफ़ोड़, आगजनी कर रहे हैं, जिससे उनकी जान-ओ-माल का खतरा बना हुआ है। महेश जायसवाल ने जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनकी मदद की जाये और हाईकोर्ट के आदेशों का पालन कराया जाये। महेश जायसवाल ने ये भी कहा कि सोयेपुर की अधिकांश जनता भोली-भाली है जिन्हें गांव के ही कुछ आपराधिक छवि वाले युवक भड़काकर मेरे जान-माल को नुकसान पहुंचाने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं।
मीडिया के सामने महेश जायसवाल ने ये भी कहा कि उनके ऑफिस कम्पाउंड में लाखों रुपये की सागौन की लकड़ी में आग लगा दिया गया, जो उन आपराधिक छवि वाले लड़कों की ही कारस्तानी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपराधिक छवि के युवकों ने ग्रुप बना लिया है, जो गांव वालों को उकसाकर मेरे जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

No comments