मॉर्निंग वॉक करने वालों ने की शिकायत, मंत्री नीलकंठ तिवारी ने लगा दी अफसरों की क्लास
बनारस। सूबे के राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी रविवार सुबह अचानक मैदागिन
स्तिथ कंपनीबाग़ पार्क पंहुच गए। यहां स्थित मंदाकिनी कुंड में गंदगी का
नजारा देखते ही उनका पारा हाई हो गया। गुस्से आग-बबूला हुए मंत्री ने वहीं
से नगर निगम और पीडब्लूडी के अफसरों को फोन घुमा दिया। इसके बाद
भागे-भागे कम्पनी बाग पहुंचे अफसरों को मंत्री के गुस्से का सामना करना
पड़ा।
दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि ऑफिस में बैठने के बजाय ऐसे सार्वजानिक स्थलों का खुद भी निरीक्षण करें। राज्यमंत्री ने नगर निगम को मदकिनी कुंड की सफाई के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
मॉर्निंग वॉक करने वालों ने की शिकायत
बता दें कि मंदाकिनी कुंड में फैली गंदगी और बदबू को लेकर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने कई बार शिकायत दर्ज करायी थी। इसे संज्ञान में लेते हुए राज्यमंत्री सुबह आठ बजे खुद ही मौके पर जांच करने पंहुच गए। उस समय पार्क में उपस्तिथ लोगों ने मंत्री के सामने शिकायतों पुलिंदा खोल के रख दिया।
लोगों की शिकायत, झांकने तक नहीं आते अफसर
वहां मौजूद लोगों ने अफसरों पर कागजी खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोई भी अफसर यहां कभी भी झांकने तक नहीं आता। इस पार्क की सफाई व्यवस्था बदहाल है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अफसरों को लास्ट वार्निंग देते हुए 24 घंटे के भीतर मंदाकिनी कुंड को चकाचक करने का फरमान सुना दिया है।

No comments