सेवापुरी उपकेन्द्र में बिजली ठीक कर रहा आपरेटर झुलसा, खराब ‘ट्राली’ की वजह से हुआ हादसा
बनारस। कपसेठी थानाक्षेत्र के सेवापुरी विद्युत उपकेन्द्र पर सब स्टेशन के कालिका धाम फीडर की साल भर पहले खराब हुई ट्राली के अभी तक विभाग द्वारा ना ठीक किये जाने की वजह से सेवापुरी विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात आपरेटर का रविवार को दोपहर में ट्राली को बहार निकालकर गड़बड़ी ठीक करने की कोशिश में अचानक से फ्लैशिंग होने से चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। इससे कर्मचारियों और क्षत्रिय लोगों में आक्रोश है।
आपरेटर के पद पर तैनात आलोक जायसवाल (31 वर्ष) ने बताया कि सेवापुरी विधुत उपकेन्द्र पर गत रविवार दोपहर 12 बजे कालिका धाम फीडर की शट डाउन क्षेत्र में गड़बड़ी ठीक करने को देकर ट्राली को बाहर कर रहे थे की ट्राली में पहले से चल रही खराबी के कारण वीसीबी अचानक ऑन हो गयी और फ्लैशिंग होने से शट डाउन देकर ट्राली बाहर करते समय मेरा चेहरा झुलस गया।
अलोक ने बताया कि मेरी आवाज़ सुनकर पहुंचे बिजली कर्मियों नेआनन फानन में सेवापुरी स्वास्थ्य उपकेन्द्र ले आये जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिए। वर्तमान समय में आलोक की इलाज सुन्दरपुर के एक निजी हास्पिटल में चल रहा है।
आलोक ने टीम livevns से बातचीत में बताया कि उक्त ट्राली मार्च 2016 में लगी थी उसके दो माह बाद ही ट्राली खराब हो गयी थी तब से लेकर घटना होने के पूर्व तक सम्बंधित विभाग को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत भी की गई थी, जिस पर विभाग के द्वारा कोई उचित कार्यवाही समय रहते नही की गयी जिसके कारण यह घटना कल हुई जिसमे मैं बुरी तरह झुलस गया संयोग अच्छा रहा की विधुत उपकेन्द्र के आस पास लोगो का रहना सहना रहता है जिससे हमे लोग तत्काल प्राथमिक उपचार मिल गया नही तो किसी बड़ी घटना से इनकार नही किया जा सकता था।
इस बाबत अवर अभियन्ता राजकुमार ने बताया कि ट्राली खराब की सुचना पहले मिली थी जिसका मरम्मत करा दिया गया था कल किस तरह से विसीबी अचानक ऑन हो गयी इस मामले की जाच कराकर एक सप्ताह में ट्राली को बदल दिया जायेगी।


No comments