दादूपुर गांव पहुंचे DM , बोले – गर्व है कि मैं वाराणसी का जिलाधिकारी हूं
बनारस। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित 21वें कॉमनवेल्थ गेम
में हिस्सा लेते हुए 69 किलोग्राम महिला भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने
वाली बनारस की बेटी पूनम यादव को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। सोमवार को
गोल्डेन गर्ल पूनम यादव के गांव दादूपुर पहुंचे जिलाधिकारी योगेश्वर राम
मिश्र ने उनके परिवारजनों से मिले। इस दौरान डीएम ने वाराणसी जिला प्रशासन
परिवार की ओर से पूनम के परिजनों मुंह मीठा कराया।
गर्व है कि बनारस का डीएम हूं
बाद में पत्रकारों से बात करते हुए जिलाधिकारी अपने हर्ष को छिपा न सके। उन्होंने वाराणसी की बेटी की इस उपलब्धि पर अपनी भावनाओं को प्रगट करते हुए कहा कि मुझे बनारस का डीएम होने पर गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि हमारे इस जिला रूपी परिवार की एक बेटी ने पूरी दुनिया में ना सिर्फ काशी का बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।
की माता-पिता की तारीफ
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि सबसे बड़े गर्व बात यह है कि एक सामान्य परिवार की बेटी ने, जिसके माता पिता ने अपनी छोटी सी खेती-बाड़ी से ना सिर्फ अपनी बेटियों को पढ़ाया लिखाया बल्कि उन्हें खेल के प्रति भी सचेत किया। उन्होंने बताया कि पूनम के परिवार में पांच भाई-बहन हैं और सब खेलकूद में आगे हैं। पूनम का भाई अच्छा एथलीट है।
देशभर की बच्चियों के लिए प्रेरणास्रोत है पूनम
जिलाधिकारी ने बताया कि मैंने वो जगह देखा जहां पूनम एकदम देसी तरीके से भारोत्तोलन का अभ्यास करती थी और जहां उसने देश का मान बढ़ाने का संकल्प लिया था। डीएम ने ये भी कहा कि पूनम ना सिर्फ वाराणसी बल्कि पूरे देश की बच्चियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिलाधिकारी वाराणसी के रूप में मैं स्वत: भी बहुत गर्वान्वित महसूस कर रहा हूं, कि आज बनारस की एक बच्ची ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
प्रतिभावानों को नहीं होने देंगे कोई कमी
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि शासन और प्रशासन के स्तर पर खेल-कूद की नीति बहुत स्पष्ट है, लेकिन खिलाड़ी की अपनी साधना सबसे जरूरी चीज है। डीएम ने आश्वस्त किया कि ऐसे प्रतिभावान और उदयीमान खिलाड़ियों के लिये जिस प्रकार की भी आवश्यकता होगी, उसका पूरा ध्यान केंद्र और प्रदेश की सरकार देगी।
बनारस की बेटी ने बढ़ाया है देश का मान
बताते चलें कि वाराणसी के एक गरीब किसान परिवार की बेटी पूनम यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का नाम रोशन करते हुए वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। पूनम की इस उपलब्धि को देखते हुए भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी शुभकामनाए दी हैं, साथ ही प्रदेश सरकार ने देश का मान बढ़ाने वाली पूनम यादव को 50 लाख रुपये के सम्मान की घोषणा करते हुए उन्हें गजटेड ऑफिसर रैंक की नौकरी देने का वादा किया है। पूनम फिलहाल रेलवे में टीटीई के पद पर तैनात हैं।

No comments