वाराणसी पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष, उन्‍नाव मामले में मीडिया को दिया ये बयान - TWC News Reporter

Breaking News

वाराणसी पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष, उन्‍नाव मामले में मीडिया को दिया ये बयान

बनारस। उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्‍कर्म के आरोप ने यूपी की सियासत को गरमा दिया है। गुरुवार को वाराणसी पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ महेन्‍द्र नाथ पांडेय ने योगी सरकार का बचाव किया है।
मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार कानून के प्रति समर्पित सरकार है, जो भी दोषी है उसके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। डॉ पांडेय के अनुसार सरकार ने सबसे पारदर्शी पहल की है। पीड़िता के पिता की मृत्‍यु और दुष्‍कर्म के निमित्‍त जो भी आरोप हैं, उस मामले में स्‍वयं संज्ञान लेते हुए सीबीआई को जांच सौंप दी गयी है। योगी सरकार ने ये कठोर कदम बिना किसी मांग के उठाया है। बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष ने आश्‍वस्‍त किया कि इस मामले में जो भी दोषी है, वो बक्शा नहीं जाएगा। सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
कांग्रेस द्वारा संसद की कार्यवाही नहीं चलने देने के विरोध में उपवास गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में उपवास सत्‍याग्रह कर रही है। वाराणसी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा सत्याग्रह का नेतृत्‍व कर रहे हैं। वहीं चंदौली जनपद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय सत्याग्राह करेंगे।
चंदौली रवाना होने से पहले वाराणसी पहुंचे प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ महेन्‍द्र नाथ पांडेय ने वाराणसी सर्किट हॉउस में केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलकात के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का गला घोटने वाली ताकतों के विरोध में और कांग्रेस एवं अन्य पार्टियां जिन्होंने सदन नहीं चलने दिए उनके खिलाफ यह उपवास आज भाजपा कर रही है।
डॉ महेन्‍द्र नाथ पांडेय भाजपा के आज के उपवास के बारे में कहा कि कांग्रेस ने कैसा उपवास किया वो सारे देश ने देखा। उन्‍होंने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के लोग संसद के 23 दिन के पूरे के पूरे समय को बाधित करने, लोकतंत्र के गला घोटने के खिलाफ जो हमारे महान पूर्वजों ने, नेताओं ने, महात्मा गांधी ने जो रास्ता दिखाया है। उस रस्ते का पालन करते हुए हम आज उपवास कर रहे हैं।

No comments