उन्‍नाव कांड पर बोले अजय राय, रोगी मानसिकता वाली है योगी सरकार - TWC News Reporter

Breaking News

उन्‍नाव कांड पर बोले अजय राय, रोगी मानसिकता वाली है योगी सरकार

बनारस। उन्‍नाव दुष्‍कर्म मामले में भाजपा विधायक की अबतक गिरफ्तारी ना होने पर वाराणसी कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। योगी सरकार और पुलिस पर अपराध संरक्षण का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक अजय राय ने कहा है कि योगीजी के राज में एक घृणित अपराध हुआ है।
रोगी मानसिकता वाली योगी सरकार
उन्‍होंने योगी सरकार की निंदा करते हुए कहा कि इस घृणित अपराध में आरोपी भाजपा विधायक को कानूनी कार्रवाई से बचाने में जैसी रोगी मानसिकता का परिचय दिया जा रहा है, वह निंदनीय है।

योगी सरकार में विधायक को खुली छूट मिली है
अजय राय ने कहा है कि ऐसे आरोपों में पीड़िता की शिकायत पर किसी को भी गिरफ्तार कर मुकदमा कायम करना पुलिस की कानूनी जिम्मेदारी है। मामला जब आम आदमी से जुड़ा होता है तब पुलिस आरोपी को पकड़ने में जरा भी देर नहीं करती, लेकिन यहां सरकार के दबाव में विधायक को खुली छूट देकर कानून के शासन की धज्जी उड़ाई जा रही।

बेटी नहीं विधायक बचाओ वाली सरकार
अजय राय ने कहा कि कानूनन अपने को निर्दोष साबित करना अदालती प्रक्रिया में विधायक की निजी जिम्मेदारी है। सरकार का नारा था “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, किंतु वह नारा ‘विधायक बचाओ, बेटी की अस्मत संग बाप की जान भी गंवाओ’ का रूप ले चुका है।

No comments