ब्रेनबिंग एकेडमी कुवार में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। और वार्षिकोत्सव में सतरंगी छटा से बच्चों ने मोहा मन - TWC News Reporter

Breaking News

ब्रेनबिंग एकेडमी कुवार में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। और वार्षिकोत्सव में सतरंगी छटा से बच्चों ने मोहा मन

वाराणसी न्यूज़ : वाराणसी के बडागांव ब्लाक के कुवार बाज़ार में ब्रेनबिंग एकेडमी में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से लोगों का मना मोह लिया। वार्षिकोत्सव की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। आयोजन में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायरेक्टर बीएचयू दक्षिणी कैम्पस व मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. आदेश मौर्या व इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह रहे। स्वागत प्रबंधक प्रेम कुमार मौर्य, संचालन छात्र इयांस व साक्षी व धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या उर्मिला प्रसाद ने किया। इस दौरान  ग्राम प्रधान संजय जायसवाल, नंदलाल जायसवाल, प्रधानाचार्य भगीरथी महाराज इंटर कॉलेज के बलधारी यादव, राजकुमार तिवारी,अध्यक्ष नवयुवक दल (युवा विकास मंच) उ.प्र. ( TWC News Reporter ) -शुभम जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

No comments