फायर ब्रिगेड ने रैली निकालकर किया जागरूक - TWC News Reporter

Breaking News

फायर ब्रिगेड ने रैली निकालकर किया जागरूक

चेतगंज स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय से निकाली गई रैली।
अग्निशमन सप्ताह के तहत रविवार को अग्निशमन विभाग की ओर से रैली निकाली गई। रैली चेतगंज स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय से निकली और गोदौलिया, लक्सा, सिगरा, मलदहिया, मैदागिन, चौक होते हुए वापस चेतगंज आकर समाप्त हुई।
रैली में फायर फाइटिंग के उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही लोगों को आग लगने की स्थिति में सामना करने के लिए भी जागरूक किया गया। रैली की शुरुआत मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश राय ने की। इस दौरान चेतगंज अग्निशमन अधिकारी योगेन्द्र चौरसिया ने बताया कि फायर वीक के तहत सोमवार को कई स्कूलों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
17 से 19 अप्रैल तक विभिन्न स्थानों पर गोष्ठी होगी। 20 को अग्न सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड के जवान मौजूद रहे।

No comments