बीएचयू: प्रवेश परीक्षा का एक प्रश्न रद पर मिलेंगे समान अंक
बीएचयू की प्रवेश परीक्षाएं रविवार से आरंभ हो गईं। बीए कला और सोशल वर्ग की प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 36 और देशभर में 12 केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली में पहली पाली बीए (कला) के पेपर में अनुवाद सम्बन्धी गड़बड़ी के कारण एक प्रश्न निरस्त कर दिया गया। इस प्रश्न के लिए सभी को समान अंक मिलेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक परीक्षा में 50 हजार अभ्यर्थियों के बैठने का अनुमान है।
प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से दस, दूसरी पाली की बारह से दो और तीसरी पाली की शाम चार से छह बजे तक हुई। पहली पाली में कुलपति प्रो.राकेश भटनागर ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी दौरान एक परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा ने उन्हें अनुवाद सम्बन्धी प्रश्न के गड़बड़ी की जानकारी दी। कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक डॉ.एमके पांडेय ने बताया कि उक्त प्रश्न की जांच कर उसे निरस्त कर दिया गया है।
पहली पाली में बीए आनर्स (कला) की प्रवेश परीक्षा के लिए बीएचयू परिसर के केंद्रों पर 17980 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दूसरी पाली में बीपीएड/बीपीए की परीक्षा में 1428 परीक्षार्थी और तीसरी पाली में बीए आनर्स (सोशल साइंस ) की प्रवेश परीक्षा के लिए 16673 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। बीएचयू प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक परिसर के परीक्षा केंद्रों पर करीब 95 फीसदी और विश्वविद्यालय के बाहर के केंद्रों पर 80 से 90 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।

No comments