गाजीपुर- रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया कानूनगो - TWC News Reporter

Breaking News

गाजीपुर- रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया कानूनगो



TWC News । देश मे भ्रष्टाचार कुछ इस कदर व्याप्त हो चुका है कि कोई भी सरकार आए इस भ्रष्टाचार रूपी राक्षस पर पूर्णतया अंकुश लगा पाना लगभग नामुमकिन सा हो गया है। सरकारी महकमो मे कार्यरत अधिकारियों से लेकर कर्मचारियो तक सभी कही न कही किसी न किसी भ्रष्टाचार मे लिप्त नज़र आते दिखते है। रिश्वत का लोभ अधिकारियों एवं कर्मचारियो मे कुछ इस कदर घर कर गया है कि उन्हे ज़रा भी ये अहसास नहीं है कि वे अपना ज़मीर बेच कर अपना घर भर रहे है या किसी की निरह अशाय की आह लेकर अपना सब कुछ बर्बाद कर रहे है। बरहाल एक ऐसे ही कानूनगो को आज दिन शुक्रवार को एंटी-करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मरदह क्षेत्र के कंसहरी गाँव मे रहने वाले सद्दल राजभर की भूमि पैमाइश के नाम पर मरदह क्षेत्र मे तैनात कानूनगो इन्द्र प्रताप ने 20 हज़ार रुपये की मांग घुस के तौर पर किया था। जिसके 10हज़ार रुपये सद्दल राजभर ने कानूनगो को पहले ही दे दिया था और आज पुनः 5 हज़ार देने वाला था। लेकिन घुस देने के नाम से परेशान सद्दल राजभर ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग मे की थी। एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को आज उस समय गिरफ्तार किया जब वो कचहरी स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने शिकायतकर्ता से भूमि पैमाइश के लिया 5 हज़ार का घुस ले रहा था। एंटी करप्शन टीम गिरफ्तार कानूनगो को कोतवाली ले गई जहा उससे पूछ-ताछ और की जा रही है।

No comments