वाराणसी : शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं, DM से लगायी गुहार
बनारस। जहां एक तरफ दलित आरक्षण के समर्थन में प्रदेश में
कई जगह अभी भी गुस्सा उबाल मार रहा है, उसी बीच प्रधानमंत्री के संसदीय
क्षेत्र के लोहता थानाक्षेत्र के चुरमानपुर की दलित बस्ती के मुख्य मार्ग
पर अंग्रेजी शराब की दुकान का विरोध अब तेज़ होने लगा है। इस दुकान को हटाने
को लेकर दलित बस्ती की महिलाओं ने शनिवार को भाकपा माले के समर्थन से जिला
मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस अंग्रेजी शराब की दुकान को बंद
करने की मांग की।

ग्राम
सभा चुरामनपुर थाना लोहता के मुख्य मार्ग पर अंग्रेजी शराब की दुकान है।
यह दुकान जिस मार्ग पर है वह दलित बस्ती का मुख्य मार्ग है। शराब के लोग
शराब का सेवन ज़्यादातर इसी दूकान से करते हैं। वो खुलेआम इसी रस्ते पर शराब
पी कर रास्ता चलने वाली महिलाओं और बच्चियों से छेड़खानी करते हैं। इसे
लेकर कई दिनों से महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आज महिलाओं ने जिला
मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया।

इस
सम्बन्ध में गाँव की महिला शान्ति देवी ने बताया कि चुरामनपुर ग्राम की
दलित बस्ती को जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित इस दुकान से लोग शराब खरीदने
के बाद उसी जगह सेवन भी करते हैं और शराब के नशे में महिलाओं और लड़कियों
के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकतें और हाथ पकड़ने की कोशिश करते हैं।
इस
सम्बन्ध में हमने लगातार पिछले 8 महीने से इस बात की शिकायत लगातार लोहता
थाने पर दी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। हमारी मांग है कि महिला सुरक्षा को
देखते हुए चुरामनपुर गेट पर स्थित इस शराब की दुकान को तत्काल बंद करवाया
जाए।


No comments