ग्रामीण स्कूलों के ये छोटे नौनिहाल कभी नहीं भूलेंगे वाराणसी एयरपोर्ट की इस पहल को
बनारस।
गांव की प्राथमिक पाठशाला में का से कबूतर और समय पर मिड डे मील मिलने पर
खुश होने वाले छात्र छात्राओं को अगर हवाई जहाज़ को करीब से देखने और जाने
को मिल जाए तो उनका तो दिन ही बन जाएगा। ऐसा ही कुछ हुआ मंगलवार को
लालबहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर जब एयरपोर्ट डायरेक्टर की
पहल पर प्राथमिक स्कूल रघुनाथपुर के 99 बच्चों ने रन वे और उस पर आने
जाने-वाले जहाज़ों को करीब से देखा और जाना।

तो इतना बड़ा होता है हवाई जहाज
हवाई जहाज़ और हेलीकाप्टर की आवाज़ सुनकर गांव में काफी देर तक उसका पीछा करने की बाल चेष्टा करने वाले गरीब घर के बच्चों ने आज उसी जहाज़ को करीब से देखा, जिसे वो देखकर अपनी परवाज़ के मुताबिक़ हाथ हिलाकर उसका स्वागात करते हैं। जहाज़ जाने के बाद उसपर सवार होने और उसे नजदीक से जानने और देखने के सपने सजोने वाले ग्रामीण अंचल के छात्र छात्राएं गुरूवार को अपने सपनों को पंख लगाकर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां बच्चों ने हवाई जहाजों की असली ऊंचाई और लम्बाई के साथ-साथ उनका उतरना और उड़ना करीब से देखा।

डायरेक्टर अनिल राय की सराहनीय पहल
लाल बहादुर शास्त्री अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे के डायरेक्टर अनिल राय की पहल पर एयरपोर्ट अथारिटी द्वार गोद लिए गये स्कूल प्राथमिक पाठशाला रघुनाथपुर विकास खंड बडागांव के 99 छात्र एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां उन्हें रनवे पर घुमाया गया उसकी लम्बाई चौड़ाई के बारे में बताया गया साथ ही एयरपोर्ट पर आने वाली सभी कंपनियों की फ्लाईट से भी रूबरू भी करवाया गया।
बाबतपुर हवाई अड्डे ने गोद लिया हुआ है स्कूल
इस सम्बन्ध में बात करते हुए लाल बहादुर शास्त्री अन्तररराष्ट्रीय हवाई अड्डे के डायरेक्टर अनिल राय ने बताया कि एयरपोर्ट से नजदीक रघुनाथपुर प्राइमरी स्कूल में बीते जनवरी माह में सोशल प्रोग्राम के तहत सर्वाइकल कैंसर डिडक्शन कैम्प महिलाओं के लिए लगाया था। उसी समय वहां के छात्र छात्राओं से हमारा परिचय हुआ ये सभी बहुत ही प्रतिभावान थे। इसके बाद हमने इस स्कूल को स्वच्छता और अन्य कार्यों के लिए एडाप्ट किया।

बहुत ही सुखद एक्सपीरियंस
अनिल राय ने बताया कि एयरपोर्ट से नजदीक होने की वजह से हमने सोचा की सबसे पहले हम इन्हें इनका ड्रीम, जो ये जानना चाहते हैं कि आखिर हवाई जहाज़ उड़ता कैसे है, हम कब इसे नजदीक से देख पाएंगे और इसमें उड़ पाएंगे, को पूरा करने के लिए आज एयरपोर्ट पर बुलाया। हमने और हमारे स्टाफ ने इन्हें सभी चीजों की जानकारी दी है। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि यह एक्सपीरियंस बहुत ही सुखद अनुभव वाला था। जिस क्लास को जहाज़ के पास आना भी नहीं अवलेबल है, हमने उन बच्चों को इसकी डीटेल जानकारी सामने से दी है।
बहुत होनहार हैं बच्चे
अनिल राय ने बताया कि रघुनाथपुर के बच्चे काफी प्रतिभावान हैं। हमने इन्हें फरवरी माह में खाने के पहले हाथ धोना सिखाया था और उसके फायदे भी बताये थे। हमें ख़ुशी है कि इन बच्चों को आज भी वो चीज़ याद है। जब हमने इन्हें खाने के पहले क्या करना है के बारे में पूछा तो इन्होने वैसे ही बताया जैसा हमने इन्हें बताया था।

बच्चों ने घूम-घूमकर देखा पूरा टर्मिनल
बच्चों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे बडागांव के खंड शिक्षा अधकारी रमाकांत सिंह पटेल ने बताया कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस सरहानीय कार्य के लिए एयरपोर्ट के डायरेक्टर साहब को धन्यवाद। रमाकांत पटेल ने बताया कि जो बच्चे प्राइमरी पाठशाला में पढ़ते हैं वो निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। आज उनका सपना पूरा हुआ है। आज उन्होंने यहां पूरे टर्मिनल का भ्रमण किया है। इसके अलावा कई फ्लाईट देखी है और उनके बारे में जाना है।
हेड मास्टर साहब भी दिखे खुश
वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाकांत प्रसाद शर्मा ने खुश होते हुए बताया कि हमारे विद्यालय के 99 बच्चे आये हैं। डायरेक्टर एयरपोर्ट, विद्यालय गये थे तब उन्होंने बच्चों से काफी प्रश्न पूछे और प्रभावित हुए और यहां लेकर आये। डायरेक्टर साहब को धन्यवाद देता हूं। बच्चों को फ्लाइट के बारे में बताने के साथ रनवे की जानकारी दी गयी। साथ ही फ्लाइट की बारीकियों को भी इन बच्चों से साझा किया गया।

No comments