UP Board Result 2018: यूपी बोर्ड हाई स्कूल के नतीजे आज दोपहर 12:30 बजे, यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट - TWC News Reporter

Breaking News

UP Board Result 2018: यूपी बोर्ड हाई स्कूल के नतीजे आज दोपहर 12:30 बजे, यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

UP Board Result 2018
UP Board Result 2018 or UP Board high school Result 2018: Uttar Pradesh class 10 result का ऐलान यूपी बोर्ड आज दोपहर 12:30 बजे करेगा। इसी के साथ UP Board high school के विद्यार्थियों का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा। रिजल्ट (UP Board result 2018) बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक कर सकते है।
UP Board result 2018 आप लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक कर सकेंगे।
इस साल 6 फरवरी से 12 मार्च तक हुईं यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं  के लिये करीब 66 लाख छात्र-छात्राओं ने फार्म भरा था। इसमें 10वीं के 36 लाख विद्यार्थी थे। ये संख्या पिछलो साल की तुलना में 20 लाख ज्यादा है।  
परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके चलते इस बार रिकॉर्ड 11 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी थी। अब करीब 55 लाख परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। 
यूपी बोर्ड 10वीं के साथ-साथ 12वीं के नतीजे भी घोषित करेगा। 
पिछले वर्ष यानी 2017 में यूपी बोर्ड 10वीं ( यूपी बोर्ड हाईस्कूल ) का पास प्रतिशत 81.18 था। फतेहपुर की तेजस्वी देवी ने 95.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था।

No comments