ब्याज नही देने पर महिला के साथ किया अश्लील हरकत - TWC News Reporter

Breaking News

ब्याज नही देने पर महिला के साथ किया अश्लील हरकत



वाराणसी (व्यूरो)- मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव में एक महिला ने ऑपरेशन कराने के लिए गांव के ही ब्यक्ति से डेढ़ लाख रुपया जमीन गिरवी पर रखकर लेली । जब महिला ने ब्याज बीस परसेंट नही दे पायी तो ब्यक्ति ने महिला से बोला कि मुझे ब्याज चाहे जहाँ से लाकर दो या मैं जो कह रहा हूँ वो तुम करो तबतक धर्मेन्द्र ने महिला का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा ।
जब महिला ने ब्यक्ति का विरोध किया तो उक्त ब्यक्ति ने अश्लील हरकत करने से बाज नही आया । तथा महिला ने बताया कि जब मैं उक्त ब्यक्ति के घर से बाहर निकलने लगी तो उसने मेरा ब्लाउज पकड़ करके दोबारा अंदर ले गया और मैं जोर जोर से चिल्लाई तो मुझे छोड़ दिया । आवाज सुनकर धर्मेन्द्र का भतीजा सौरभ व राकेश पास आया और भद्दी भद्दी गालिया देने लगे तथा बोले कि तुम्हारे परिवार को जान से मरवा देंगे । महिला किसी तरह अपने आप को बचाकर अपने घर पहुची और परिजनों को सारी बात बताई तो हड़कम मच गया ।
फ़िलहाल इस मामले में महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है कि रखौना गांव के धर्मेन्द्र सिंह उर्फ़ गुड्डू से खेत गिरवी रखकर ऑपरेशन कराने के लिए रूपये लिए थे जब आज गुरुवार को रूपये वापस करने लिए गुड्डू के घर पहुँचकर रूपये दिये तो उन्हें बीस परसेंट ब्याज चाहिए था जो मैंने देने से ब्याज इंकार किया तो धर्मेन्द्र सिंह उर्फ़ गुड्डू ने प्रार्थिनी के साथ जोर जबरजस्ती करने लगा तथा मेरे कपड़े फाड़ दिए । पीड़ित महिला ने थाने में पहुचकर लिखित तहरीर दी पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।

No comments