दिनाँक 02.05.2018 को बैंक ऑफ इंडिया की कुआर बाजार शाखा द्वारा हमीरपुर गांव में *ग्राम स्वराज अभियान* के तहत शिविर का आयोजन किया ! - TWC News Reporter

Breaking News

दिनाँक 02.05.2018 को बैंक ऑफ इंडिया की कुआर बाजार शाखा द्वारा हमीरपुर गांव में *ग्राम स्वराज अभियान* के तहत शिविर का आयोजन किया !

वाराणसी कुवार बाज़ार न्यूज़ :- दिनाँक 02.05.2018 को बैंक ऑफ इंडिया की कुआर बाजार शाखा द्वारा  हमीरपुर गांव में *ग्राम स्वराज अभियान* के तहत शिविर का आयोजन किया। जिसमे बैंक ऑफ इण्डिया वाराणसी के आंचलिक प्रबंधक श्री रविन्द्र नाथ सरकार , कृषि वित्त विभाग से श्री विकास  बैंक ऑफ इंडिया कुआर बाजार के शाखा प्रबंधक श्री अभिषेक श्रीवास्तव, श्री शिव साई इंडेन ग्रामीण वितरक के प्रबंधक श्री अनुज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। आंचलिक प्रबंधक द्वारा  ग्रामीणों को बैंक द्वारा चल रही गतिविधियों / उत्पादों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बैंक के माध्यम से चल रही सरकार की सभी सामाजिक सेवा योजनाओं के लाभों को भी समझाया। शाखा प्रबंधक श्री अभिषेक श्रीवास्त द्वारा कैम्प में ग्रामीणों को बैंक की नई योजनाओ के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कैम्प में बैंक ऑफ इंडिया शाखा कुआर बाजार के तरफ से बचत खाते एवं प्रधानमंत्री बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना , जनधन योजना में खाते खोले गए। कैम्प में श्री शिव साई इंडेन गैस एजेंसी द्वारा निशुल्क गैस के कनेक्शन एवं चूल्हा एवम सिलेंडर आंचलिक प्रबंधक द्वारा वितरित कराया गया।कैम्प में शुभम जायसवाल द्वारा सभी ग्रामीणों को आईडिया के सिम निशुल्क वितरित किये गए। सभा का संचालन श्री अभिषेक श्रीवास्तव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री अनुज कुमार सिंह ने किया।

 

इसी क्रम में 4 मई को निशुल्क सिलाई मशीन वितरण तथा समस्त पेंशन योजना हेतु कुआर बाजार में काली जी मन्दिर पर ग्राम स्वराज अभियान अन्तर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया  गया है जिसमें सभी नागरिको को निशुल्क कनेक्शन दिया जायेगा !

No comments